भारत में भी महिलाओं पर अत्याचार, केंद्र को अफगानिस्तान की महिलाओं की चिंता है: ओवैसी

By अंकित सिंह | Aug 20, 2021

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद लगातार वहां के हालात बिगड़ते जा रहे है। भारत की राजनीति भी अफगानिस्तान के ताजा हालात को लेकर गर्म होती जा रही है। इन सबके बीच एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने अफगानिस्तान के बहाने सरकार को घेरा है। न्यूज़ एजेंसी एएनआई के मुताबिक ओवैसी ने कहा कि एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 9 में से एक महिला की मृत्यु 5 वर्ष की आयु से पहले हो जाती है। भारत में भी महिलाओं पर अत्याचार और अपराध होते हैं। लेकिन केंद्र को अफगानिस्तान की महिलाओं के साथ क्या हो रहा है इसकी चिंता है। ओवैसी ने सवाल किया कि क्या यह यहां नहीं हो रहा है?

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान की पूर्व महिला कप्तान ने फुटबॉल टीम की खिलाड़ियों से कहा- जला दो किट, डिलीट कर दो तस्वीरें

इससे पहले ओवैसी ने एक ट्वीट किया था इस ट्वीट में उन्होंने अपने संसद में दिए एक भाषण का जिक्र किया था और अफगानिस्तान पर नीति को लेकर केंद्र सरकार को घेरा था। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भारत के सामने हितों को सुरक्षित रखने के लिए तालिबान से संवाद स्थापित करना जरूरी है।

प्रमुख खबरें

Rajasthan सरकार ने IAS शिखर अग्रवाल के खिलाफ भ्रष्टाचार जांच को दी मंजूरी

Rajasthan में कर्मचारियों का DA तीन प्रतिशत बढ़ा, पेंशनभोगियों को भी DR का तोहफा

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलीकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत छह की मौत, AAIB करेगा जांच

UP Assembly Election के लिए BJP ने तय किया 350 सीटों का लक्ष्य, Amit Shah ने किया कार्यसमिति का आगाज