Delhi Ordinance: दिल्ली में अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग पर केंद्र के अध्यादेश को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट पहुंची केजरीवाल सरकार

By अभिनय आकाश | Jun 30, 2023

दिल्ली की आम आमदी पार्टी अफसरों की ट्रांसफर पोस्टिंग पर केंद्र सरकार के अध्यादेश को चुनौती देने सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग पर केंद्र के अध्यादेश को लेकर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। केंद्र सरकार ने बीते महीने दिल्ली में ग्रुप ए अधिकारियों के ट्रांसफर और उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए राष्ट्रीय राजधानी लोक सेवा प्राधिकरण गठित करने के उद्देश्य से एक अध्यादेश जारी किया था। जिसका केजरीवाल सरकार विरोध कर रही है। 

इसे भी पढ़ें: Purana Qila में ASI नहीं कर सकी ऐतिहासिक साइट की सुरक्षा, बारिश के कारण हुआ नुकसान

सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा था किपुलिस, पब्लिक ऑर्डर और लैंड को छोड़कर दिल्ली की सरकार के पास अन्य राज्यों की सरकार की तरह की अधिकार होंगे। दिल्ली सरकार अधिकारियों की तैनाती और तबादले अपने हिसाब से कर सकेगी। दिल्ली सरकार को हर फैसले के लिए एलजी की अनुमति लेने की जरूरत नहीं होगी। लेकिन इसके बाद सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद केंद्र ने देर रात जारी अध्यादेश के जरिए अफसरों की ट्रांसफर-पोस्टिंग के लिए सिविल सर्विस अथॉरिटी बनाने का फैसला लिया। 

प्रमुख खबरें

Banking Sector में बड़ी हलचल, Axis Bank के CFO पुनीत शर्मा ने क्यों छोड़ा पद, जानें क्या है वजह।

Ben Stokes का क्रिकेट से संन्यास, बोले- अब लड़ने की ताकत नहीं, England Team को लगा बड़ा झटका

Ireland में इंतजार, अब England में डेब्यू! Vaibhav Suryavanshi पर Sunil Gavaskar ने जताया भरोसा

Hockey Pro League में भारत का इंग्लैंड से बदला, Shootout में 3-2 से जीता रोमांचक मुकाबला