शिवसेना ने दी कंगना रनौत को जबड़ा तोड़ने की धमकी! केंद्र ने एक्ट्रेस को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की

By रेनू तिवारी | Sep 07, 2020

नयी दिल्ली। जहां एक तरफ  मुंबई में सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में लगातार सीबीआई, ईडी और एनसीबी पूछताछ कर रही हैं तो वहीं सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स खुलासे के बाद कंगना रनौत लगातार सुर्खियों में हैं। दरअसल कंगना रनौत ने एक बयान में कहा कि वह एनसीबी को ड्रग्स के कनेक्शन के बारे में मदद करना चाहती हैं लेकिन उन्हें मुंबई में डर लगता है कगंना ने कहा था कि मुंबई पुलिस पर मुझे भरोसा नहीं हैं। इस बयान के बाद शिवसेना नेता संजय राउत ने कगंना को मुंबई वापस न आने की धमकी दी। जिसके बाद कंगना ने फिर से कहा कि मुंबई  अब पीओके( पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) की तरह लगता है।

इसे भी पढ़ें: राउत की धमकी पर कंगना रनौत ने कहा- आ रही हूं मुंबई, किसी के बाप में दम है तो रोक कर दिखाए मुझे!

केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराई है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फिल्म उद्योग के एक धड़े में नशीली दवाओं के उपयोग के बारे में बोलने के बाद रनौत को नये सिरे से मिल रही धमकी के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने अर्द्धसैनिक बल के माध्यम से रनौत को वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा उपलब्ध कराने का निर्णय किया है। अधिकारी ने बताया कि वाई-प्लस श्रेणी की सुरक्षा के तहत करीब 10 सशस्त्र कमांडों की तैनाती की जाती है। 

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR