टीकों की खरीद केंद्र करे और वितरण की जिम्मेदारी राज्यों को दी जाए: राहुल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 14, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने टीकाकरण नीति को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया और कहा कि इससे समस्या बिगड़ रही है। उन्होंने सुझाव दिया कि केंद्र को टीकों की खरीदी कर उसके वितरण की जिम्मेदारी राज्यों पर छोड़नी चाहिए। राहुल ने ट्वीट कर कहा, ‘‘केंद्र सरकार की वैक्सीन नीति समस्या को और बिगाड़ रही है, जो भारत झेल नहीं सकता। वैक्सीन की खरीद केंद्र को करनी चाहिए और वितरण की ज़िम्मेदारी राज्यों को दी जानी चाहिए।’’ कांग्रेस मुफ्त टीकाकारण कर मांग कर रही है और केंद्र की टीकाकरण नीति को भेदभावपूर्ण बताती रही है।

प्रमुख खबरें

वडनगर से वैश्विक मंच तक नरेंद्र मोदी की राजनीतिक यात्रा

17 September History: PM Narendra Modi का जन्मदिन और देश-दुनिया की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

Donald Trump के टैरिफ बम पर भारत का करारा जवाब! MEA की दहाड़- एक अरब चालीस करोड़ भारतीयों की ऊर्जा सुरक्षा से रत्ती भर समझौता नहीं!

जन्मदिन पर विशेष: मोदी होना आसान नहीं