लॉकडाउन के बाद महाराष्ट्र में फंसे प्रवासियों के लिये विशेष ट्रेनें चलाए केन्द्र: अजित पवार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 23, 2020

मुंबई। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने रेल मंत्री पीयूष गोयल से आग्रह किया है कि तीन मई को लॉकडाउन खत्म होने के बाद, महाराष्ट्र में फंसे कामगारों को उनके गृह राज्यों तक ले जाने के लिये मुंबई और पुणे से विशेष ट्रेनें चलाई जाएं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार पवार ने गोयल को लिखे पत्र में कहा कि महाराष्ट्र के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी कामगार लॉकडाउन खत्म होने के बाद अपने घरों को जाने के लिये बड़ी संख्या में बाहर निकल सकते हैं। उन्होंने कहा कि इससे कानून-व्यवस्था की समस्या खड़ी हो सकती है। पवार ने कहा कि इससे बचने के लिये रेल मंत्रालय को विशेष ट्रेनें चलानी चाहिये।

प्रमुख खबरें

भाजपा हमारी सरकार गिराने और नेकां विधायकों को खरीदने की कोशिश कर रही है: उमर अब्दुल्ला

वैश्विक चुनौतियों के बीच भारत के विकास की रफ्तार अभूतपूर्व, दुनिया को दे रहा नया मॉडल: पीएम मोदी

विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, पूछा- सवाल उठाने वाले बताएं उन्होंने अपने शासन में क्या किया

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा देने के मुद्दे पर बोले उमर अब्दुल्ला, मेरे सब्र को कमजोरी न समझे केंद्र