राज्यों को कोरोना वायरस से निपटने के लिए 11,092 करोड़ रुपये देगी केंद्र सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिये शुक्रवार को सभी राज्यों को राज्य आपदा जोखिम प्रबंधन कोष (एसडीआरएफएफ) के तहत पृथकवास बनाने तथा अन्य सुविधाओं के वास्ते 11,092 करोड़ रुपये की राशि जारी करने को मंजूरी दी। गृह मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बृहस्पतिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्रियों को दिये गये आश्वासन के बाद इस निधि को स्वीकृति दी गयी है। मंत्रालय के एक बयान के अनुसार गृह मंत्री ने सभी राज्यों को एसडीआरएमएफ के तहत 11,092 करोड़ रुपये की राशि जारी करने के लिए स्वीकृति दे दी है। बयान में कहा गया कि पृथकवास सुविधाएं बनाने, नमूने एकत्रित करने और स्क्रीनिंग करने, अतिरिक्त जांच प्रयोगशालाएं बनाने, स्वास्थ्य, निगम, पुलिस तथा दमकल कर्मियों के लिए निजी सुरक्षा उपकरणों को खरीदने, थर्मल स्कैनर, वेंटिलेटर, एयर प्यूरीफायर आदि खरीदने में इस निधि का उपयोग किया जाएगा। 

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में चिकित्सा आपूर्ति की कोई कमी नहीं: सरकार

प्रमुख खबरें

Mizoram में MZP प्रदर्शन के बाद MPSC भर्ती रुकी, 14 अगस्त तक की परीक्षाएं रद्द

Sikar में पैतृक जमीन विवाद में युवक संजय नेहरा ने खाया ज़हर, अस्पताल में भर्ती

Meghalaya voter list: 6.51 लाख नाम जांच के दायरे में आए, उचित सत्यापन के बाद ही होगा निर्णय

Bihar में Samrat Choudhary ने दिए निर्देश, 30 दिन में होगा नागरिकों की शिकायतों का समाधान