कर्नाटक में मध्यावधि चुनाव लोगों पर अतिरिक्त बोझ होगा: सदानंद गौड़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 24, 2019

बेंगलुरू। केंद्रीय मंत्री सदानंद गौड़ा ने रविवार को कहा कि मध्यावधि चुनाव कर्नाटक लोगों पर अतिरिक्त बोझ होगा।उन्होंने कहा कि अवसर मिलने पर भाजपा ‘‘चीजों को ठीक कर देगी।’’ नगर के बाहरी इलाके नीलमंगला में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का उद्घाटन करने के बाद रसायन एवं उर्वरक मंत्री ने कहा कि चुनावों के कारण सभी विकास कार्य थम गए थे।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में पिछले 24 घंटे में नौ हत्याएं, AAP ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

गौड़ा ने कहा, ‘‘इससे लोगों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा। यह ठीक नहीं है।’’ जद (एस) सुप्रीमो एच डी देवगौड़ा ने कुछ दिनों पहले यह कहकर राजनीतिक तूफान खड़ा कर दिया था कि राज्य में जल्द ही मध्यावधि चुनाव होंगे। उनके इस बयान के बाद सदानंद गौड़ा का यह बयान सामने आया है। बहरहाल, देवगौड़ा कुछ समय बाद अपने बयान से पलट गए और कहा कि वह स्थानीय निकाय चुनावों के बारे में कह रहे थे न कि विधानसभा चुनावों के बारे में।

प्रमुख खबरें

जमुई मामले में Samrat Choudhary के खिलाफ POCSO FIR की मांग, सचिवालय थाने पहुंचीं Misa Bharti

Uttarakhand में भारी बारिश का Red Alert, CM Pushkar Singh Dhami ने 24 घंटे सतर्क रहने के दिए निर्देश

Punjab में चार वर्षों में आया 1.89 लाख करोड़ का निवेश, CM Bhagwant Mann ने दी जानकारी

Manipur में बंद और नाकेबंदी से हर दिन 25-30 करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान: CM Y Khemchand