सरकार ने दिया केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, महंगाई भत्ता 3 फीसदी बढ़ा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 21, 2021

नयी दिल्ली। मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय कर्मचारियों एवं पेंशनधारकों के महंगाई भत्ते और राहत में 3 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दी। इससे 47.14 लाख कर्मचारियों और 68.62 लाख पेंशनधारकों को लाभ होगा। सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए संवाददाताओं को बताया कि यह वृद्धि एक जुलाई 2021 से होगी।

इसे भी पढ़ें: मोदी सरकार के शासन में 2014 से 2020 के बीच 35,000 भारतीय उद्यमियों ने देश छोड़ा: मित्रा

ठाकुर ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में कर्मचारियों एवं पेंशनधारकों को देय महंगाई भत्ते/राहत में 3 प्रतिशत वृद्धि करने को मंजूरी दी गई। उन्होंने कहा कि इस निर्णय से केंद्र सरकार के 47.14 लाख कर्मचारियों और 68.62 लाख पेंशनधारकों को लाभ होगा। सूचना प्रसारण मंत्री ने कहा कि इस पर प्रति वर्ष 9,488 करोड़ रुपये का खर्च आयेगा।

प्रमुख खबरें

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार

Bihar Building Bye laws 2026 के प्रारूप पर GoM बैठक में नियमों को सरल बनाने पर हुई चर्चा

Mumbai के मॉल में नकली PMO ID और हथियार संग घुसे दो आरोपियों को कोर्ट से मिली जमानत