जासूसी के दावों के बाद, मुंबई पुलिस ने एनसीबी अधिकारी वानखेड़े की सुरक्षा बढ़ाई

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 15, 2021

मुंबई| जासूसी के आरोपों के बीच मुंबई पुलिस ने बृहस्पतिवार को स्वापक निंयत्रण ब्यूरो (एनसीबी) के क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े की सुरक्षा बढ़ा दी। वानखेड़े वर्तमान में क्रूज पर मिले मादक पदार्थ मामले की जांच की निगरानी कर रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: एनसीबी अधिकारी वानखेड़े ने पुलिस पर निगरानी का आरोप लगाया, शिकायत दर्ज कराई

अधिकारी के मुताबिक, पुलिस ने वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की सुरक्षा के लिए चार और पुलिसकर्मियों को तैनात किया है। उन्होंने कहा कि वानखेड़े द्वारा उपयोग किए जा रहे वाहन को बदलते हुए उनकी नयी सुरक्षा व्यवस्था के तहत एक एसयूवी उपलब्ध करायी गई है।

अधिकारी ने कहा कि दक्षिण मुंबई के बलार्ड एस्टेट में स्थित एनसीबी कार्यालय के बाहर तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। गौरतलब है कि वानखेड़े वर्तमान में एक क्रूज जहाज से मादक पदार्थ की कथित जब्ती के मामले की जांच की निगरानी कर रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

प्रमुख खबरें

बाल शोषण के मामले में Rohan Rane को Paris की अदालत ने सुनाई 20 साल जेल की सजा

Brazil के Curitiba में स्कूल में 13 बच्चों को बंधक बनाने वाला हमलावर पुलिस कार्रवाई में ढेर

उधमसिंह नगर निकाय चुनाव में Congress की जीत बदलाव की शुरुआत: गणेश गोदियाल

Delhi Police Action: जंतर-मंतर पर कॉजपा के प्रदर्शन से पहले 15 जिलों से 40 संदिग्ध हिरासत में