मणिपुर के हालात सुधारने की कोशिश कर रही केंद्र सरकार, राज्यसभा में बोले पीएम मोदी, कश्मीर पर भी कही बड़ी बात

By अंकित सिंह | Jul 03, 2024

विपक्ष मणिपुर की स्थिति को लेकर लगातार सरकार पर हमलावर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के जवाब में कहा कि मणिपुर की स्थिति सामान्य करने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि वहां 11 हजार प्राथमिकी दर्ज की गई हैं, 500 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा हमें स्वीकार करना होगा कि मणिपुर में लगातार हिंसा की घटनाएं कम होती जा रही हैं और शांति की बात संभव हो रही है। 

इसे भी पढ़ें: लोकसभा में पीएम दे रहे थे जवाब, लगने लगे 'जस्टिस फॉर मणिपुर' के नारे, भड़क उठे स्पीकर

मोदी ने कहा कि जम्मू कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई एक प्रकार से अंतिम चरण में है, आतंक के बचे हुए नेटवर्क को हम सख्ती से नेस्तनाबूद करने के लिए पूरी व्यूह रचना के साथ आगे बढ़ रहे हैं। मोदी ने कहा कि आतंकी घटनाओं में 10 साल में गिरावट आई है। आतंक और अलगाव खत्म हो रहा और इस लड़ाई में जम्मू-कश्मीर के नागरिक नेतृत्व कर रहे हैं। आज वहां टूरिज्म नए रिकॉर्ड बना रहा है, निवेश बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बीते अनेक दशकों में बंद, हड़ताल, आतंकी धमकियां, इधर-उधर बम धमाकों की कोशिशें एक प्रकार से लोकतंत्र पर ग्रहण बनी हुई थीं। इस बार लोगों ने संविधान पर अटूट विश्वास रखते हुए अपने भाग्य का फैसला लिया है। मैं जम्मू-कश्मीर के मतदाताओं को विशेष रूप से बधाई देता हूं।

प्रमुख खबरें

Rishabh Pant चोट के कारण India A के शुरुआती दो Test मैचों से बाहर

Formula 1 की अफ्रीका में 33 साल बाद वापसी, Rwanda में होगा African Grand Prix

FIFA की पारदर्शिता पर सवाल, Gianni Infantino को वर्ल्ड कप संस्था से मिले 1.72 मिलियन डॉलर

एक से बढ़कर एक हथियार से भारत को लैस कर रहा रूस, SU-57 के बाद अब T-72 टैंक की बारी