केंद्र सरकार की योजना निफ्ट के परिसर विदेशों में खोलने की योजना है : Giriraj Singh

By Prabhasakshi News Desk | Oct 26, 2024

शिलांग । केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने नवाचार के महत्व और कपड़ा उद्योग में पूर्वोत्तर की भूमिका पर बल देते हुए कहा कि वह राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (निफ्ट) के परिसर विदेशों में खोलने की योजना बना रहे हैं। सिंह मेघालय की राजधानी में निफ्ट के स्थायी परिसर के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान स्नातक वर्ग के लिए 12वें दीक्षांत समारोह का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर कपड़ा मंत्री ने विभाग को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर मान्यता-प्राप्त स्तर तक ले जाने का वादा किया। 

सिंह ने डिजाइन में तकनीकी उपकरणों की जरूरत के महत्व का जिक्र करते हुए कहा, हमें अपने छात्रों को उनकी रचनात्मकता को बचाए रखने के लिए उपकरण और प्रौद्योगिकी से लैस करना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक यह उद्योग बढ़कर 350 अरब डॉलर पर पहुंच जाएगा। उन्होंने कहा कि हथकरघा, तकनीकी वस्त्र और हस्तशिल्पों का निर्यात में 45,000 करोड़ रुपये से अधिक का योगदान है। सिंह ने पूर्वोत्तर क्षेत्र की अहमियत का उल्लेख करते हुए कहा, पूर्वोत्तर हमारे अरबों डॉलर के बाजार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस कार्यक्रम में केंद्रीय कपड़ा राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा और मेघालय के पर्यटन मंत्री पॉल लिंगदोह ने भी शिरकत की।

प्रमुख खबरें

Paris के VivaTech 2026 से PM Modi का संदेश, Technology से हर क्षेत्र में क्रांति ला रहा भारत

PM Modi 20 June को जारी करेंगे PM-KISAN की 23वीं किस्त, 9.5 करोड़ किसानों को तोहफा

Summer Beauty Guide: चेहरे पर बर्फ लगाने का कमाल, घंटों तक टिका रहेगा आपका Makeup

Jharkhand Rajya Sabha Election: क्रॉस वोटिंग ने Congress को दिया बड़ा झटका, NDA के Parimal Nathwani जीते