कोरोना को खत्म करने के लिये केंद्र सरकार प्रतिबद्धता से काम कर रही, लोग सहयोग करें: नड्डा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 01, 2020

नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार देश से कोरोना वायरस महामारी को खत्म करने के लिये पूरी प्रतिबद्धता से काम कर रही है और लोगों को हर दिशा-निर्देश का पालन करते हुए इसमें सहयोग करना चाहिए। नड्डा ने वीडियो कांफ्रेंस के जरिये वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ संवाद में यह बात कही। भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘ हममें से प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम 40 लोगों को आरोग्य सेतु एप से जोड़ना चाहिए ताकि कोविड-19 के प्रसार को सीमित रखने में सफलता हसिल की जा सके। ’’ पार्टी के बयान के अनुसार, नड्डा ने कहा, ‘‘मोदी सरकार देश से कोरोना वायरस महामारी को खत्म करने के लिये दिन रात काम कर रही है। हम सभी को इसमें सहयोग करना चाहिए और हर दिशा-निर्देश का पालन करना चाहिए।’’

प्रमुख खबरें

Asian Games में Tilottama Sen और भारतीय तिकड़ी ने 50m राइफल 3P में जीता सिल्वर

UNSC में UNHCR प्रमुख Barham Salih की अपील, संघर्ष रोकें ताकि 11.7 करोड़ विस्थापित लौट सकें घर

ओडिशा में गहरे दबाव के चलते कुदरत का कहर! भारी बारिश, भूस्खलन और उफान पर नदियां... लगभग 15 जहार लोग सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया

India US Trade Agreement पर 90 फीसदी काम पूरा, अमेरिकी अधिकारी बोले जल्द हो सकता है समझौता