केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, आतंक फैलाने वाली 14 पाकिस्तानी ऐप को किया बैन

By रितिका कमठान | May 01, 2023

केंद्र सरकार ने पाकिस्तान की कई ऐप्स के विरुद्ध बड़ा कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने आईबी के द्वारा मिले इनपुट के बाद पाकिस्तान से संचालित होने वाली 14 मैसेजिंग ऐप्स को बैन कर लिया है। इन ऐप्स का उपयोग जम्मू कश्मीर में बड़े पैमाने पर आतंक फैलाने के लिए किया जाता था। इसे लेकर खुफिया एजेंसियों ने आईबी को जानकारी दी थी।

जानकारी के मुताबिक सुरक्षा एजेंसियां आतंकवादियों द्वारा आपस में संवाद करने के लिए उपयोग होने वाले चैनलों पर कड़ी नजर रखती है। इन्हें संचार माध्यमों को ट्रैक किया जाता है। एजेंसियों के मुताबिक मोबाइल एप्लिकेशन के प्रतिनिधि भारत में नहीं है ऐसे में इन्हें ट्रैक करना काफी मुश्किल हो जाता है मगर कड़ी मेहनत के बाद इन एप्स के बारे में जानकारी जुटाई गई।

फिर ऐसी ऐप्स की सूची बनाई गई जिन्हें प्रतिबंध करना था क्योंकि वो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करती है और भारतीय कानून का पालन नहीं करती है। जानकारी के अनुसार आतंकी इन मोबाइल मैसेंजर ऐप का उपयोग संदेश फैलान के लिए और पाकिस्तान से संदेश हासिल करने के लिए किया करते थे। इन ऐप्स को सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 69ए के तहत ब्लॉक किया गया है।

बता दें कि ये कोई पहला मौका नहीं है जब भारत सरकार ने देश की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऐसा बड़ा फैसला किया है। देश की सुरक्षा को खतरा पैदा करने वाले ऐप्स के खिलाफ पहले ही केंद्र सरकार कार्रवाई कर चुकी है। इससे पहले सरकार ने कई बार चीनी मोबाइल ऐप्स को बैन किया है। बीते कई वर्षों के दौरान भारत सरकार ने देश की संप्रभुता और अखंडता, भारत की रक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से चीन की लगभग 250 ऐप्स के खिलाफ ऐसी ही सख्त कार्रवाई करते हुए उन पर प्रतिबंध लगाया था।

 

इन ऐप्स पर लगा बैन

जानकारी के मुताबिक केंद्र सरकार ने इनपुट मिलने के बाद कुल 14 ऐप्स के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। केंद्र ने जिन ऐप्स पर बैन लगाया है उनमें क्रीपवाइजर, एनिग्मा, सेफस्विस, विकरमे, मीडियाफायर, ब्रियर, बीचैट, नंदबॉक्स, कॉनियन, आईएमओ, एलिमेंट, सेकेंड लाइन, जांगी और थ्रेमा शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

Muthanga case में हिरासत में प्रताड़ित शिक्षक को 12.5 लाख रुपये मुआवजा देगी Kerala सरकार

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे