मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर पर केंद्र सरकार ने लगाया बैन, UAPA के तहत लिया गया एक्शन, अमित शाह ने दी जानकारी

By अंकित सिंह | Dec 27, 2023

केंद्र ने बुधवार को जेल में बंद अलगाववादी नेता मसर्रत आलम भट के नेतृत्व वाली मुस्लिम लीग जम्मू-कश्मीर को 'गैरकानूनी संघ' घोषित किया और यूएपीए के तहत 5 साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया। गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर एक पोस्ट में इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि मुस्लिम लीग जम्मू कश्मीर (मसरत आलम गुट)'/एमएलजेके-एमए को यूएपीए के तहत एक 'गैरकानूनी संघ' घोषित किया गया है। यह संगठन और इसके सदस्य जम्मू-कश्मीर में राष्ट्र-विरोधी और अलगाववादी गतिविधियों में शामिल हैं, आतंकवादी गतिविधियों का समर्थन करते हैं और लोगों को जम्मू-कश्मीर में इस्लामी शासन स्थापित करने के लिए उकसाते हैं।

प्रमुख खबरें

Bihar Ganga Accident | बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा! गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, पीएम मोदी और डिप्टी सीएम ने की मुआवजे की घोषणा

CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका को 5 दिन की न्यायिक हिरासत भेजा गया, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुई थी गिरफ्तारी

SIR को दोष न दें, आत्म-मंथन का समय है, अमित शाह का राहुल गांधी पर तीखा हमला, 2029 की हार के प्रति किया आगाह

Parvinder Singh Jhotta Murder Update | चिट्टा की लाइव कवरेज करने वाले एंटी-ड्रग्स एक्टिविस्ट की हत्या का मुख्य आरोपी राजस्थान से दबोचा