कुमार विश्वास की सुरक्षा की समीक्षा करेगी केंद्र सरकार, केजरीवाल पर लगाए थे गंभीर आरोप

By अनुराग गुप्ता | Feb 18, 2022

नयी दिल्ली। कवि और आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता कुमार विश्वास इन दिनों दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर गंभीर आरोप लगाने को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इसी बीच खबर है कि केंद्र सरकार उनकी सुरक्षा की समीक्षा करेगी।

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि केंद्र सरकार कवि कुमार विश्वास की सुरक्षा की समीक्षा करेगी। दरअसल, कुमार विश्वास ने मुख्यमंत्री केजरीवाल पर खालिस्तानी तत्वों के साथ सांठगांठ करने का आरोप लगाया था। 

इसे भी पढ़ें: Prabhasakshi Newsroom। EC ने कुमार विश्वास के वीडियो पर लगाई रोक को बाद में हटाया, CM चन्नी ने PM मोदी से की जांच की मांग 

क्या बोले थे कुमार विश्वास ?

कुमार विश्वास ने कहा था कि उनको समझना चाहिए, पंजाब एक राज्य नहीं बल्कि एक भावना है। मैं हमेशा कहता हूं कि पूरी दुनिया में पंजाबियत एक भावना है। ऐसे में मैंने उससे कहा था कि अलगाववादियों का साथ मत ले, उस पर उन्होंने (अरविंद केजरीवाल) कहा था कि नहीं-नहीं हो जाएगा और उन्होंने इसका फॉर्मूला भी बताया था।  

इसे भी पढ़ें: राघव चड्ढा पर कुमार विश्वास का पलटवार, बोले- मैंने जो कहा वह सच है, गलत लोगों ने मेरी पार्टी छीनी 

कुमार विश्वास ने कहा था कि अरविंद केजरीवाल ने मुझसे कहा था कि वह या तो पंजाब का मुख्यमंत्री बनेगा या फिर आजाद राष्ट्र का पहला प्रधानमंत्री। उसे किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए। जिसको लेकर आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चुनाव आयोग ने कुमार विश्वास के वीडियो के प्रसारण पर रोक लगा दी थी लेकिन कुछ घंटे बाद यह रोक हटा दी गई।

प्रमुख खबरें

Supreme Court में Solicitor General बोले, UGC के जाति भेदभाव नियमों पर विचार करेगी कमेटी

Delhi के चावड़ी बाजार में इमारत ढहने से दो की मौत, जेई और एई निलंबित

रमा एकादशी व्रत से जीवन में आती है सुख और समृद्धि

Goa में खनिज उत्पादन क्षमता 4.5 करोड़ टन संभव, सालाना 4000 करोड़ राजस्व की उम्मीद