कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- RSS के प्रभाव में कर रही है काम

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2018

शिलांग। कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने भाजपा नीत राजग सरकार पर आज निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में सत्तारूढ़ सरकार ‘आरएसएस द्वारा, आरएसएस की और आरएसएस के लिए संचालित की जा रही है।’ असम से कांग्रेस के सांसद गोगोई ने कहा, ‘राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और राज्यपालों की नियुक्तियों को देखिये। ये सभी आरएसएस के लोग हैं।’ उन्होंने कहा कि भाजपा...आरएसएस मिलकर देश के ‘सामाजिक तानेबाने को नष्ट कर देंगे।’

गोगोई ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की योजनाओं को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सिफारिशों पर शुरू किया जा रहा है। उन्होंने कहा, ‘नोटबंदी भारतीय रिजर्व बैंक का विचार नहीं था, वह आरएसएस की सलाह पर किया गया।’ उन्होंने कहा कि भाजपा के पतन की शुरूआत मेघालय से होगी जहां नगालैंड के साथ 27 फरवरी को चुनाव होना है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा युवाओं के लिए दो करोड़ नौकरियां सृजित करने के वादे को पूरा करने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी सरकार ‘की रुचि केवल लोगों की स्वतंत्रता पर अंकुश लगाने में है।’

प्रमुख खबरें

US Military Aircraft Crash In Iran | इराक में 5 लोगों को ले जा रहा अमेरिकी सैन्य विमान क्रैश, ईरान समर्थित समूह ने ली जिम्मेदारी

Global Energy Crisis | 100 डॉलर के पार पहुँचा कच्चा तेल, युद्ध की आग में झुलसे दुनिया भर के शेयर बाज़ार

Turkey Earthquake Today | मध्य तुर्किये में 5.5 तीव्रता के भूकंप के झटके! निकसर बना केंद्र, सुरक्षित हैं नागरिक

Nepal Election Results 2026 | राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) को पूर्ण बहुमत, बालेन शाह बनेंगे सबसे युवा प्रधानमंत्री