गणेश चतुर्थी: मध्य रेलवे की 200 विशेष ट्रेनों में 1.17 लाख से अधिक टिकट बुक

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 01, 2026

मुंबई, एक सितंबर आगामी गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मध्य रेलवे की ओर से घोषित 200 आरक्षित विशेष ट्रेनों में 1.17 लाख से अधिक यात्रियों ने टिकट बुक कर लिए हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि मध्य रेलवे ने कुल 262 विशेष ट्रेनों के फेरे लगाने की घोषणा की है, जिनमें 62 अनारक्षित सेवाएं भी शामिल हैं।

इसके अलावा 62 अनारक्षित ट्रेनें भी चलाई जाएंगी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि आरक्षित विशेष ट्रेनों में सावंतवाड़ी रोड के लिए 112 सेवाएं, रत्नागिरी के लिए 64 सेवाएं और मडगांव (गोवा) के लिए 24 सेवाएं शामिल हैं। विज्ञप्ति के अनुसार, रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त टिकट काउंटर, प्रमुख स्टेशनों पर प्रतीक्षालय, पेयजल, भोजन और शौचालय की व्यवस्था की है।

इसके लिए गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) की भी मदद ली जा रही है। साथ ही, यात्रियों के व्यवस्थित तरीके से ट्रेन में चढ़ने के लिए कतार प्रबंधन प्रणाली भी लागू की गई है। यात्रियों की सुरक्षा और स्टेशनों पर सुचारू आवागमन सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्थानों पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के अतिरिक्त जवानों और टिकट जांच कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि यात्रियों को अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए ट्रेन के प्रस्थान से कम से कम 30 मिनट पहले स्टेशन पहुंचने की सलाह दी गई है। साथ ही, यात्रियों से वैध टिकट और पहचान पत्र साथ रखने को कहा गया है।

प्रमुख खबरें

राजस्थान में युवाओं को साधने के लिए कांग्रेस का जेन-जी फॉर चेंज अभियान शुरू

Queens Park Oval में T20 के धुरंधरों Bravo, Pollard, Narine के नाम हुआ स्टैंड!

Delhi वालों को बड़ी राहत! अब ₹35/Kg मिलेगा प्याज, सरकार का महंगाई पर वार

महुआ मोइत्रा के खिलाफ लोकपाल की याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली