Punjab में MNREGA Scheme के तहत मजदूरों की शिकायतों की जांच केन्द्रीय टीम करेगी: Shivraj Chauhan

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2025

केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बृहस्पतिवार को कहा कि एक केन्द्रीय दल महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत पंजाब में कथित गड़बड़ियों और फर्जी रोजगार कार्ड की अलग-अलग शिकायतों की जांच करेगी।

जालंधर में संवाददाताओं से बातचीत में चौहान ने कहा कि उन्होंने राज्य में मनरेगा योजना को लागू करने की समीक्षा की है। कुछ दिन पहले, केंद्र ने मनरेगा के तहत पंजाब को 6,000 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम जारी की थी। हालांकि, चौहान ने कहा कि उन्हें पंजाब में मनरेगा के बारे में मजदूरों से कई शिकायतें मिली हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘नकली रोजगार कार्ड हैं, काम ठेकेदार करते हैं, जबकि जरूरतमंद मजदूरों को काम नहीं मिलता। कई तरह की शिकायतें थीं। हमने आज उनकी समीक्षा की।’’ मंत्री ने कहा कि उन्हें मुक्तसर और फाजिल्का समेत कई जिलों से मनरेगा के कामों के बारे में शिकायतें मिली हैं।

चौहान ने कहा, ‘‘यह एक गंभीर मामला है। मैंने राज्य सरकार से इस मामले की जांच करने और दोषियों को सजा देने की अपील की है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यह पैसा ठेकेदार के लिए नहीं है। यह पैसा मजदूरों को काम देने के लिए है।’’

कृषि मंत्री की भी जिम्मेदारी संभाल रहे चौहान ने कहा कि भारत सरकार की एक टीम आरोपों की जांच करेगी ताकि यह देखा जा सके कि मनरेगा को लागू करने में कोई गड़बड़ी हुई है या नहीं और यह पक्का किया जाएगा कि दोषियों को सजा और मजदूरों को न्याय मिले।

आप सरकार के इस आरोप पर कि 1,600 करोड़ रुपये की बाढ़ राहत राशि जारी नहीं की गई है, चौहान ने कहा कि राज्य को 480 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। लगातार कोष जारी किए जा रहे हैं। पंजाब के लिए कोष की कोई कमी नहीं है।

प्रमुख खबरें

TMC विधायक Kunal Ghosh ने कोलकाता में विरोधी गुट के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में भाग लिया

IAS D Sajith Babu बने केरल के नए मुख्य निर्वाचन अधिकारी, ECI ने नाम को दी मंजूरी

Ankita Bhandari के परिजनों से मिले Rahul Gandhi, BJP पर लगाया अपराधियों को बचाने का आरोप

Karnataka मुठभेड़ में 3 संदिग्ध शिकारी ढेर, CM ने दिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश