केन्द्रीय दल ने मुख्य सचिव से कहा, पश्चिम बंगाल में कोविड-19 मृत्यु दर सबसे अधिक

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 04, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोरोना वायरस महामारी की स्थिति का मूल्यांकन करने के लिए राज्य के दौरे पर आए अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय दल ने सोमवार को कहा कि राज्य में कोविड-19 मृत्युदर 12.8 प्रतिशत देश में सर्वाधिक है और यह जांच में कमी एवं कमजोर निगरानी को दर्शाता है। अपनी दो दिवसीय यात्रा के समापन से पूर्व इस दल ने राज्य की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर पैनल के प्रति ‘विरोधी’ रूख अपनाने का आरोप लगाया। दल के प्रमुख रक्षा मंत्रालय में अवर सचिव रैंक के अधिकारी अपूर्व चंद्र ने राज्य सरकार पर तीखी टिप्पणी की कि ‘12.8 प्रतिशत की बिल्कुल ऊंची मृत्युदर जांच में कमी अैर कमजोर निगरानी एवं पता लगाने की व्यवस्था का संकेत है और यह देश में सबसे ऊंची मृत्युदर है।’’ 

इसे भी पढ़ें: ममता ने धनखड़ पर लगाया सत्ता हड़पने की कोशिश करने का आरोप, राज्यपाल ने दिया जवाब

इसे भी पढ़ें: केंद्रीय दल के सदस्य ने मुख्य सचिव को लिखा पत्र, कहा- WB में कोविड-19 मृत्यु दर सबसे अधिक

सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने तीखी प्रतिक्रिया दी और आरोप लगाया कि स्थिति का जायजा लेने के लिए भेजी गयी दो केंद्रीय टीमों ने अपने भाजपा आकाओं को खुश रखने के लिए बंगाल को बदनाम करने की दुर्भावना से काम किया। चंद्रा ने पत्र में लिखा है कि राज्य द्वारा अपने मेडिकल बुलेटिन और भारत सरकार को भेजे पत्र में कोविड-19 मामलों की संख्या में विसंगति है। पत्र में कहा गया है कि 30 अप्रैल को सक्रिय मामले 572 थे और उपचार के बाद 139 को छुट्टी दे गयी तथा 33 की मौत हो गयी तथा कुल मामले 744 हो गये।उसी दिन केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव को भेजे गये पत्र में कुल मामलों का जिक्र 931 था यानी 187 की विसंगति थी। चंद्रा ने कहा कि वह गृहमंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौपेंगे। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर