गणतंत्र दिवस परेड के लिए समय पर तैयार हो जाएगा सेंट्रल विस्टा पथ, कुछ सुविधाएं बाद में होंगी पूरी

By अंकित सिंह | Dec 23, 2021

गणतंत्र दिवस परेड के लिए सेंट्रल विस्टा पथ समय पर तैयार हो जाएगा। बताया जा रहा है कि आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक पथ को तय वक्त पर पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि कुछ सुविधाएं बाद में पूरी की जाएंगी। यह जानकारी इस परियोजना के वास्तुकला सलाहकार ने दी है। एचसीपी डिजाइन, योजना और प्रबंधन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि नव विकसित राज्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के लिए तैयार या पहले से ही शुरू कर दी गई है। एचसीपी के डिजाइन अधिकारी ने कहा कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए जरूरी सेंट्रल विस्टा एवेन्यू समय पर पूरा हो जाएगा। बाद में कुछ सुविधाएं बनाई जाएंगी। 

इसे भी पढ़ें: पार्टी मेरे विचार से वाकिफ है कि हमे व्यवधान डालने के बजाय संसद का उपयोग बहस के लिए करना चाहिए:थरूर

इससे पहले सरकार ने कहा था कि राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक बन रहे सेंट्रल विस्टा एवेन्यू से जुड़ा ढांचागत निर्माण का काम 60 प्रतिशत पूरा हो चुका है। आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री कौशल किशोर ने लोकसभा में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी के प्रश्न के लिखित उत्तर में यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने अगले साल गणतंत्र दिवस परेड सेंट्रल विस्टा एवेन्यू के तहत नवनिर्मित राजपथ पर आयोजित करने की योजना बनाई है। किशोर ने यह भी कहा कि सेंट्रल विस्टा के विकास/पुनर्विकास कार्यों के लिए मौजूदा वित्त वर्ष में 1,289 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप पुरी ने गत 16 सितंबर को रक्षा मंत्रालय एवं सशस्त्र बलों के कर्मचारियों के लिए दो कार्यालयी परिसर के उद्घाटन समारोह में कहा था कि अगले साल संसद का शीतकालीन सत्र नये संसद भवन में आयोजित होगा।

प्रमुख खबरें

DUSU Election में ABVP का दबदबा, केंद्रीय पैनल के 3 पदों पर दर्ज की जीत

Faridabad में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग के आरोप में Abhishek Bairwa गिरफ्तार, भेजा गया जेल

DUSU Election में ABVP की जीत पर BJP का तंज, छात्रों ने खारिज की Rahul Gandhi की राजनीति

Pakistan के Kohat में मस्जिद पर हुए आत्मघाती हमले में अफगान हमलावर की पहचान