'दिल्ली सरकार के खिलाफ साजिश रच रहा है केंद्र', केजरीवाल और आतिशी ने BJP पर लगाया बड़ा आरोप

By अंकित सिंह | Oct 07, 2024

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मौजूदा सीएम आतिशी ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर दिल्ली प्रशासन के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया। आतिशी ने दावा किया कि साजिश का उद्देश्य आप सरकार द्वारा किए गए अच्छे काम को बदनाम करना था और इस बात पर जोर दिया कि भाजपा के प्रयास विफल हो गए हैं। आतिशी ने कहा कि केजरीवाल को जमानत मिलने के बाद, हम दिल्ली PWD सड़कों की स्थिति की समीक्षा करने गए। उन्होंने मुझे PWD की सड़कों की मरम्मत और रख-रखाव के संबंध में एक पत्र दिया। इसके तुरंत बाद पीडब्ल्यूडी ने सड़कों की मरम्मत का काम शुरू कर दिया।  

इसे भी पढ़ें: Janta Ki Adalat । डबल इंजन सरकार पर Arvind Kejriwal का वार, PM Modi को दिया ये चैलेंज

इससे पहले केजरीवाल ने दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी रियायती सेवाओं को लोगों के लिए अपनी छह रेवड़ियां बताया और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग)-शासित राज्यों में नि:शुल्क बिजली उपलब्ध कराने की चुनौती दी। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने छत्रसाल स्टेडियम में अपनी दूसरी ‘जनता की अदालत’ रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यदि मोदी राजग-शासित ‘‘22 राज्यों’’ में नि:शुल्क बिजली उपलब्ध कराने की घोषणा करते हैं तो वह फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव में मोदी के लिए प्रचार करेंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘डबल इंजन’ की राज्य सरकारों के नाकाम रहने का आरोप लगाया और हरियाणा तथा जम्मू-कश्मीर से उनके सत्ता से बाहर होने का अनुमान जताया। 

प्रमुख खबरें

Regal Resources का Q1 Results धमाका: शुद्ध मुनाफे में 47% का जोरदार उछाल, Export Market में बढ़ी हिस्सेदारी

Ujjain Mahakal मंदिर में Stampede-like हालात, नागचंद्रेश्वर दर्शन में 13 घायल

Party Makeup Tutorial: प्रोफेशनल लुक के लिए फॉलो करें ये Skincare और Base Makeup टिप्स

Himanta Biswa Sarma का बड़ा आरोप, P Chidambaram शुद्ध नक्सली; कार्यकाल की जांच की मांग