By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 24, 2026
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि केंद्र ने एग्रीस्टैक ढांचे के तहत 11 करोड़ विशिष्ट 11 अंकों वाले किसान पहचान पत्र जारी करने का लक्ष्य मार्च 2027 की समयसीमा से पांच महीने पहले हासिल कर लिया है। ये अंक आधारित पहचान पत्र डिजिटल कृषि मिशन के तहत जारी किए जा रहे हैं। चौहान ने एक वीडियो संदेश में कहा कि यह उपलब्धि 23 अक्टूबर की रात हासिल की गई।
उन्होंने कहा, ‘‘अब बार-बार कागजात के ढेर जमा करने या अंतहीन दस्तावेज उपलब्ध कराने की जरूरत नहीं होगी।’’ मंत्री ने कहा कि बैंक ऋण लेने, फसल बीमा कराने, आपदा राहत प्राप्त करने और अपनी उपज बेचने के लिए किसान पहचान पत्र ही आवश्यक दस्तावेज होगा।