तालिबान के साथ मुलाकात को लेकर ओवैसी का मोदी सरकार पर तंज, बोले- पास आते भी नहीं, चिलमन से हटते भी नहीं

By अनुराग गुप्ता | Sep 02, 2021

नयी दिल्ली। अफगानिस्तान के मौजूदा हालात पर नजर बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने उच्च स्तरीय समिति का गठन किया था। इसी बीच एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि तालिबान के बारे में मोदी सरकार का पोजिशन क्या है? वे आतंकवादी हैं या नहीं हैं? भारत अगर तालिबान को आतंकवादी मानता है तो क्या उनको यूएपीए की लिस्ट में शामिल करेगा ? 

दरअसल, भारत ने पहली बार तालिबान के साथ बातचीत की थी।  कतर में भारतीय राजदूत दीपक मित्तल ने मंगलवार को तालिबान नेता शेर मोहम्मद अब्बास स्तानिकजई से मुलाकात की थी। 

इसे भी पढ़ें: सितंबर अंत तक खत्म हो जाएगा अफगानिस्तान का खाद्य भंडार, अब कैसे भूख मिटाएगा तालिबान?

अफगान पर तालिबान का राज

वहीं, कुछ वक्त पहले ओवैसी ने अफगानिस्तान मुद्दे को लेकर मोदी सरकार को घेरते हुए कहा था कि उनके पास पड़ोसी मुल्क को लेकर कोई प्लान नहीं है। गौरतलब है कि 15 अगस्त को काबुल में तालिबान की एंट्री के साथ ही राष्ट्रपति अशरफ गनी ने अफगानिस्तान छोड़ दिया था और तमाम देश अपने-अपने लोगों को वहां से निकालने की कोशिशों में जुट गए थे। फिलहाल 31 अगस्त के बाद से निकासी अभियान भी स्थगित हो गया है और अमेरिकी सैनिकों की भी वतन वापसी हो चुकी है। इस वक्त अफगानिस्तान पर तालिबान का राज है।

प्रमुख खबरें

Biocon का शुद्ध लाभ पहली तिमाही में 53.36% बढ़कर 136.8 करोड़ रुपये पहुंचा

DK Shivakumar ने साधा निशाना: हिंदू धर्म पर कोई राजनीतिक दल एकाधिकार नहीं जमा सकता

Delhi के LNJP Hospital समेत 3 अस्पतालों की संशोधित लागत मंजूर, जांच के आदेश

Delhi: Anti-Smog Gun तैनाती की सिरसा ने समीक्षा की, सर्दियों से पहले प्रदूषण रोकने के निर्देश