राजस्व घाटे की भरपाई के लिए केंद्र सरकार ने 14 राज्यों को जारी किए 6,195 करोड़ रुपए

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 10, 2020

नयी दिल्ली। केंद्र सरकार ने 14 राज्यों को राजस्व घाटा अनुदान की मासिक किस्त के तौर पर 6,195 करोड़ रुपये जारी किए हैं। यह अनुदान 15वें वित्त आयोग की अंतरिम सिफारिशों पर आधारित है जो राज्यों को केंद्रीय करों में राज्य की हिस्सेदारी के भुगतान के बाद होने वाले राजस्व घाटे के लिए दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के कार्यालय ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘15वें वित्त आयोग की अंतरिम सिफारिशों के आधार पर 14 राज्यों को 6,195.08 करोड़ रुपये का अनुदान जारी किया गया है। केंद्रीय करों में राज्यों की हिस्सेदारी के भुगतान के बाद राजस्व घाटा अनुदान विभाग ने बराबर की आठ मासिक किस्तों के तहत यह राशि जारी की है।’’ 

प्रमुख खबरें

Aly Goni और Jasmin Bhasin की शादी का काउंटडाउन शुरू? एक्टर के जवाब से सोशल मीडिया पर हलचल तेज

घरेलू मोर्चे पर झटके खा रहे राष्ट्रपति ट्रंप पर पड़े असर के राजनीतिक व कूटनीतिक मायने

Health Tips: खरबूजे के बीज हैं अमृत समान, महिलाओं की Health के लिए हैं ये 5 चमत्कारी फायदे

राम मंदिर चंदा घोटाला: RSS के Indresh Kumar बोले, SIT रिपोर्ट का इंतज़ार करें, सरकार करेगी कार्रवाई