SC के सवाल पर केंद्र का जवाब, हर बार वरिष्ठता के आधार पर की जाती सीईसी की नियुक्ति

By अभिनय आकाश | Nov 23, 2022

सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों की नियुक्तियों के मामले में केंद्र सरकार से कठिन सवाल किए। कोर्ट ने पूछा कि 2004 के वाद से मुख्य चुनाव आयुक्तों के कार्यकाल कम क्यों हो रहे हैं? हमने यूपीए ही नहीं, हालिया एनडीए सरकार में भी यह देखा है। कोर्ट ने कहा कि चुनाव आयुक्तों की नियुक्तियों में कानून का न होना परेशान करने वाला है। संविधान में चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति की वात तो है, लेकिन प्रक्रिया का अभाव है। संविधान सभा ने सोचा था कि संसद इस बारे में कानून बनाएगी, लेकिन 72 वर्षों में ऐसा नहीं हुआ। यह संविधान की 'चुप्पी' के शोषण की तरह है।

इसे भी पढ़ें: Yes, Milord! जबरन धर्मांतरण देश के लिए खतरा, हादसों के केस में भविष्य में मुआवजा, इस हफ्ते के कोर्ट के कुछ खास जजमेंट/ऑर्डर

सरकार की ओर से अटॉर्नी जनरल आर वेंकटरमणी ने कहा कि हमें चुनाव आयोग में व्यक्ति के पूरे कार्यकाल को देखने की जरूरत है, न कि सिर्फ सीईसी के रूप में। 2-3 अलग-अलग उदाहरणों को छोड़कर पूरे बोर्ड में वह कार्यकाल 5 साल का रहा है। इसलिए कार्यकाल की सुरक्षा को लेकर कोई समस्या नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि सिस्टम में एक अंतर्निहित गारंटी भी है, जब भी राष्ट्रपति सुझाव से संतुष्ट नहीं होते हैं तो वह कार्रवाई कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार