एअर इंडिया एक्सप्रेस की सेवा में कटौती के मामले में केंद्र हस्तक्षेप करे : वीडी सतीशन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 29, 2025

केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता वीडी सतीशन ने रविवार को केंद्र सरकार से मांग की कि वह एअर इंडिया एक्सप्रेस के अक्टूबर से राज्य के हवाई अड्डों से उड़ान सेवाओं में कटौती करने के कथित फैसले में तत्काल हस्तक्षेप करे।

उन्होंने कहा, “माना जा रहा है कि तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, कोझिकोड और कन्नूर से प्रमुख खाड़ी देशों के लिए उड़ान सेवाएं या तो कम या फिर समाप्त कर दी जाएंगी, जबकि मंगलुरु, जयपुर और लखनऊ से अतिरिक्त उड़ानें संचालित की जा रही हैं।”

कांग्रेस नेता सतीशन ने कहा कि हालांकि विमानन कंपनी ने आर्थिक कारणों का हवाला दिया है, लेकिन इस निर्णय पर “सवाल उठ रहे हैं, क्योंकि केरल से खाड़ी मार्ग एअर इंडिया एक्सप्रेस के लिए सबसे अधिक लाभदायक मार्गों में शामिल है।”

उन्होंने कहा, “इन सेवाओं में कटौती से खाड़ी देशों में काम करने वाले लाखों मलयाली लोगों को भारी कठिनाई होगी, जो किफायती और प्रत्यक्ष कनेक्टिविटी पर बहुत अधिक निर्भर हैं।

प्रमुख खबरें

MPSC Paper Leak मामले पर Harshvardhan Sapkal ने पुणे में प्रदर्शनकारी छात्रों का किया समर्थन

जंतर-मंतर पर महिलाओं से दुर्व्यवहार के आरोपों पर Rahul Gandhi ने Amit Shah से मांगा जवाब

Lockheed Martin भारत में बढ़ाएगी उत्पादन, 60 परिवहन विमानों की निविदा जीतने पर C-130J का निर्माण

Bermuda से Boston जा रहा एयर एम्बुलेंस विमान लापता, 6 लोग थे सवार