केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर कोविड-19 को हराने के लिए कर रही हैं काम: केजरीवाल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 02, 2020

नयी दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बृहस्पतिवार को कहा किकोरोना वायरस से निपटने के उपायोंके बारे में सभी मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी सरकारें कोविड-19 के प्रसार से निपटने के लिए मिलकर काम कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 महामारी के दौरान स्थिति का जायजा लेने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की।  

इसे भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ऑटो, टैक्सी और ई-रिक्शा चालकों को पांच-पांच हजार रुपये देगी: केजरीवाल 

केजरीवाल ने ट्वीट किया कि प्रधानमंत्री जी के साथ देश के सभी मुख्यमंत्रियों की सकारात्मक चर्चा हुई। सभी सरकारें एक टीम की तरह काम कर रहीं है। मुझे पूरी उम्मीद है की इस एकजुटता की ताकत से हम जल्द ही कोरोना को हरा पाएंगे। 

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा