By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 27, 2020
श्रीनगर। पीडीपी ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि केंद्र कश्मीर में भय का माहौल बनाना चाहता है और घाटी में विपक्षी दलों के नेताओं को दबाना चाहता है। यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए, पीडीपी महासचिव गुलाम नबी हंजुरा ने कहा कि पार्टी के युवा नेता वाहिद पारा की गिरफ्तारी के समय को लेकर सवाल खड़ा होता है हंजुरा ने कहा कि पारा पुलवामा से एक उम्मीदवार हैं। उनकी गिरफ्तारी का समय देखें। यदि वह किसी अपराध में शामिल हैं, तो वे उन्हें चुनाव से पहले या बाद में गिरफ्तार कर सकते थे। लेकिन, उन्होंने अपना नामांकन दाखिल किया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।