केंद्र बेंगलुरू मेट्रो के अगले चरण के प्रस्तावों पर विचार करेगा : मनोहर लाल खट्टर

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 23, 2025

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामले तथा बिजली मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को कहा कि केंद्र कर्नाटक सरकार से मंजूरी मिलने के बाद बेंगलुरू मेट्रो चरण-दो और तीन(ए) संबंधी प्रस्तावों पर विचार करेगा।

उन्होंने विभिन्न मिशन की प्रगति पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य मंत्रिमंडल से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद बेंगलुरू मेट्रो (चरण-दो) परियोजना की संशोधित लागत पर विचार किया जाएगा।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, वर्तमान में बेंगलुरू में लगभग 75 किलोमीटर मेट्रो नेटवर्क चालू है और लगभग 145 किलोमीटर नेटवर्क निर्माणाधीन है। हाल ही में केंद्र सरकार ने 15,600 करोड़ रुपये की लागत से 45 किलोमीटर लंबे मेट्रो चरण-तीन नेटवर्क को मंजूरी दी थी।

बयान के अनुसार, राज्य सरकार ने लगभग 37 किलोमीटर लंबे बेंगलुरू मेट्रो चरण- तीन(ए) के लिए प्रस्ताव पेश किया है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 28,400 करोड़ रुपये है।

खट्टर ने कहा कि कर्नाटक सरकार से जवाब मिलने के बाद केंद्र सरकार द्वारा परियोजना को मंजूरी दी जाएगी। उन्होंने राज्य सरकार से विरासत में मिले अपशिष्ट प्रबंधन पर गौर करने और पानी के पुन: उपयोग को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

प्रमुख खबरें

India- Bangladesh Relations में दरार! बांग्लादेश ने भारत के स्पष्टीकरण को नकारा, PM के सलाहकार को रोकने पर जताई कड़ी नाराज़गी

Passport, Aadhar, PAN, Voter Card अगर Indian Citizenship का सबूत नहीं हैं तो क्या है भारतीय नागरिकता का प्रमाण?

Fake Emergency Chapter Controversy | सावधान! सोशल मीडिया पर घूम रही है NCERT की नकली किताब, काउंसिल लेगी कानूनी एक्शन

Venezuela Earthquakes | 32 की मौत- 700 से ज्यादा घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक, बोले- संकट में हर संभव मदद को तैयार है भारत