प्रधानमंत्री मोदी के जरिये राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का समारोह रामभक्तों की भावनाओं को दर्शाएगा: योगी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2023

 उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह भगवान राम के करोड़ों भक्तों की भावनाओं को प्रतिबिंबित करेगा।

यह कार्यक्रम अगले वर्ष 22 जनवरी को होने की उम्मीद है।इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रसन्नता जताते हुए इसे करोड़ों रामभक्तों की भावनाओं का सम्मान करार दिया।

आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, “ सनातन आस्था के अवलंब प्रभु श्री राम की प्राणप्रिय नगरी श्री अयोध्‍या धाम में श्रीरामजन्मभूमि मंदिर निर्माण के फलस्वरूप श्री राम लला की प्राण-प्रतिष्ठा का उल्‍लास, आह्लाद, गौरव एवं आत्मसंतोष का चिरप्रतीक्षित आयोजन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कर-कमलों से कोटि-कोटि रामभक्तों की भावनाओं का प्रतिबिंब बनेगा।

प्रमुख खबरें

सरकार ने ECMS के 31 नए विनिर्माण प्रस्तावों को ₹7,877 करोड़ की मंजूरी दी

Tata Power और IIT Bombay ने उन्नत स्वच्छ ऊर्जा पर मास्टर रिसर्च समझौता किया

Bain Capital ने Embassy REIT की 5.64% हिस्सेदारी 2,325 करोड़ रुपये में बेची

Afghanistan-India संबंधों से दोनों देशों को मिलेगा लाभ, दूतावास में बोले नूर अहमद नूर