चहल ने दिखा दिया कि लेग स्पिनर आईपीएल में मैच विनर क्यो हैं : मलिंगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2022

मुंबई| राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजी कोच लसिथ मलिंगा ने कहा कि युजवेंद्र चहल ने दिखा दिया कि आईपीएल में लेग स्पिनर को ‘मैच विनर’ क्यो कहा जाता है। चहल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ बेहतरीन 17वां ओवर डाला जिसमें सत्र की पहली हैट्रिक भी ली। चहल ने चार ओवर में 40 रन देकर पांच विकेट चटकाये।

मलिंगा ने मैच के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा ,‘‘ चहल के पास काफी अंतरराष्ट्रीय अनुभव है। वह देश का सबसे अनुभवी लेग स्पिनर है और टूर्नामेंट में भी। उसने बताया कि कैसे नियंत्रित गेंदबाजी की जाती है। यह उसके लिये भी यह साबित करने के लिये अच्छा है कि वह किसी भी स्तर का प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेलने में सक्षम है।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ लेग स्पिनर के पास विकेट लेने के विकल्प अधिक होते हैं। उसने आज दिखा दिया कि वह कैसे विकेट लेकर एक ओवर में मैच बदल सकता है। उसने सभी लेग स्पिनरों को दिखा दिया कि वे मैच विनर हैं।’’ केकेआर के कोच ब्रेंडन मैकूलम ने कहा कि यह अच्छा मैच था लेकिन बटलर और चहल ने उनसे जीत छीन ली।

उन्होंने कहा ,‘‘ आप चहल जैसे बेहतरीन खिलाड़ी को दबाव बनान का मौका नहीं दे सकते।हमने अच्छा खेला लेकिन कुछ मूर्खतापूर्ण गलतियां की। लेकिन ऐसा होता है। अब लगातार तीन हार के बाद हमें अगले मैचों में जीत की राह पर लौटना होगा।

प्रमुख खबरें

Thane में घर के नीचे खजाना निकालने के नाम पर महिला से 5.6 लाख रुपये की ठगी

Pitru Paksha में नए कपड़े और सामान की खरीदारी अशुभ क्यों, धार्मिक परंपरा और मान्यताओं के नियम

Asian Games में Sawan Barwal ने मैराथन में जीता रजत पदक, बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड

Prabhasakshi NewsRoom: NDA के भीतर नया संग्राम, Jitan Ram Manjhi बोले- SC-ST MPs को संसद में बोलने के लिए ज्यादा समय मिले