chai par sameeksha: Haryana में कौन सा खेल होने वाला है? PAK ने बढ़ाई Congress-NC की टेंशन

By अंकित सिंह | Sep 23, 2024

प्रभासाक्षी के साप्ताहिक कार्यक्रम चाय पर समीक्षा में इस सप्ताह हमने हरियाणा और जम्मू कश्मीर चुनाव को लेकर चर्चा की। हमेशा की तरह इस कार्यक्रम में मौजूद रहे प्रभासाक्षी के संपादक नीरज कुमार दुबे जी। नीरज कुमार दुबे ने हरियाणा चुनाव को लेकर कहा कि कहीं ना कहीं जमीनी हकीकत यही है कि कांग्रेस के पास थोड़ी बहुत बढ़त है। लेकिन भाजपा मेहनत कर रही है और 15 दिनों में कई बड़े बदलाव हो सकते हैं। वहीं जम्मू कश्मीर को लेकर उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पाकिस्तान के रक्षा मंत्री का बयान आया। उसके बाद से राजनीति तेज होनी थी और यही हम सब ने देखा है। 

इसे भी पढ़ें: हरियाणा में BJP की लहर, फरीदाबाद की जनता बतौर उम्मीदवार प्रचार में जुटी - Vipul Goyal

नीरज दुबे ने कहा कि कांग्रेस का एग ऐसा लग रहा था कि भारी है। यही कारण है कि कांग्रेस के बागी उम्मीदवार ज्यादा चुनावी मैदान में है। वहीं भाजपा के भी कई बागी उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। यह बागी राष्ट्रीय दलों की टेंशन तो बढ़ा ही रहे हैं, साथ ही साथ क्षेत्रीय दलों के लिए भी दरवाजे बंद कर रहे हैं। हालांकि इन बागियों को मनाने की कोशिश कांग्रेस और भाजपा की ओर से हो रही है। नीरज दुबे ने कहा कि हां यह बात सही है कि हरियाणा चुनाव में अभी भी कांग्रेस को थोड़ा एज दिखाई दे रहा है। लेकिन अभी चुनाव प्रचार बहुत होना है। प्रधानमंत्री को चुनाव प्रचार में आना है। ऐसे में भाजपा भी डैमेज कंट्रोल की कोशिश में है। भाजपा की तुलना में कांग्रेस में ज्यादा बागी है और नेताओं के बीच असंतोष ज्यादा है। दूसरी भाजपा अपनी पूरी ताकत लगा रही है।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री से जुड़े बयान पर पूछे गए सवाल पर नीरज दुबे ने कहा कि पाकिस्तान का इससे कोई लेना-देना नहीं है। लेकिन वह सोच रहा है कि जम्मू कश्मीर में शांतिपूर्ण चुनाव हो रहे हैं और पाकिस्तान का कोई जिक्र नहीं हो रहा है, इसलिए पाकिस्तान की ओर से ऐसे बयान आना लाजमी था। पाकिस्तान को बर्दाश्त नहीं हो रहा है कि जम्मू कश्मीर में शांति है, वहां चुनाव हो रहे हैं। इसीलिए पाकिस्तान अपना प्रोपेगेंडा चलाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन पाकिस्तान को इसमें सफलता नहीं मिल रही है। पाकिस्तान को फारूक अब्दुल्ला और कांग्रेस की ओर से जवाब दिया जा रहा है। हालांकि भाजपा पाकिस्तान के रक्षा मंत्री के बयान को मुद्दा बनाकर कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस को घेरने की कोशिश कर रही है।

प्रमुख खबरें

आरसीबी ने SRH को हराकर आईपीएल में किया जीत से आगाज, ईशान किशन की पारी पर फिरा पानी

थक चुके हैं...अब जंग नहीं लड़ेगी इजरायल की सेना? सैन्य चीफ की लीक हुई चिट्ठी ने मचाया हड़कंप

भारत का 5000 टन डीजल पहुंचा बांग्लादेश, गदगद हुए तारिक रहमान

मछली पकड़ते ही पुतिन का होश उड़ा देने वाला ऐलान, बचा भारत, डरी दुनिया