Chairman ने कहा कि Coal India का लक्ष्य देश को उचित मूल्य पर बिजली उपलब्ध कराना है

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 16, 2023

सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. (सीआईएल) के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने कहा है कि कोल इंडिया को देश को ‘उचित मूल्य’ पर बिजली उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखना चाहिए। कंपनी की 80 प्रतिशत आपूर्ति कोयला आधारित बिजली संयंत्रों को की जाती है। घरेलू कोयले की आपूर्ति में कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) का 80 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है। देश की बिजली उत्पादन का तीन-चौथाई हिस्सा कोयला आधारित है। सीआईएल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अग्रवाल ने अपने कर्मचारियों से हाल ही में एक संदेश में कहा, ‘‘हमारी भूमिका सस्ती लागत पर ऊर्जा की आपूर्ति सुनिश्चित करना है।’’

अग्रवाल ने कर्मचारियों से निरंतर प्रतिबद्धता के साथ देश के ऊर्जा और विकासात्मक लक्ष्यों को पूरा करने के लिए ठोस प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा, ‘‘सभी तीन प्रदर्शन मानक - दिसंबर तक 47.9 करोड़ टन उत्पादन, 50.8 करोड़ टन की आपूर्ति और 115.5 करोड़ घन मीटर का अत्यधिक भंडार को हटाना (ओबीआर) - प्रगतिशील लक्ष्यों से आगे थे। अभी और भी बहुत कुछ किए जाने की जरूरत है।

प्रमुख खबरें

कोई और कायर रह गया है? निकल जाओ...UN के मंच से नेतन्याहू ने ऐसा दहाड़ा, खाली हो गया पूरा हॉल

Asian Games Boxing: सचिन सिवाच 60 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे

Delhi के पास 2-Day Weekend Trip के लिए बेस्ट हैं ये जगहें, कम बजट में मिलेंगे होमस्टे

Shankh Benefits: शंखनाद से खत्म होती है Negative Energy, मानसिक शांति के साथ बढ़ता है आत्मबल