‘INDIA’ की रैली में अरविंद केजरीवाल, हेमंत सोरेन के लिए मंच पर कुर्सियां खाली रखी गईं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 21, 2024

रांची। रांची में ‘इंडिया’ गठबंधन की रैली के दौरान मंच पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के लिए दो कुर्सियां खाली रखी गईं। केजरीवाल और सोरेन अलग-अलग मामलों में जेल में बंद हैं। ‘उलगुलान न्याय महारैली’ का आयोजन मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने किया है। बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता सोरेन का ‘मास्क’ लगाए नजर आए। सोरेन को कथित भूमि धोखाधड़ी से जुड़े धन शोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने 31 जनवरी की रात को गिरफ्तार किया था। ईडी ने 21 मार्च को केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया था।

इसे भी पढ़ें: वंशवादी राजनीति को बचाने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं विपक्षी दल : J P Nadda

कल्पना और सुनीता के अलावा, झामुमो के सुप्रीमो शिबू सोरेन, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारुक अब्दुल्ला, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव और अन्य नेता रैली में शामिल हुए। रांची के प्रभात तारा मैदान में आयोजित रैली में कुल 28 राजनीतिक दल हिस्सा ले रहे हैं। रैली के मद्देनजर राजधानी में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

प्रमुख खबरें

Hathras Case: Allahabad High Court ने दिए पीड़ित परिवार को घर और नौकरी देने के निर्देश

Indian bowlers हुए बेअसर, Dinusha के शतक ने 2-0 का सपना तोड़ा, फिर भी Series भारत के नाम

Supreme Court में राजनीतिक दलों के Cash Donation प्रावधान पर 31 अगस्त को होगी सुनवाई

Travel Plan Breakdown: दिल्ली से ₹5000 के बजट में घूमें ये 3 शहर, जानें ट्रांसपोर्ट और होटल का पूरा खर्च