Chaitanya Suicide । कर्ज नहीं चुका पाने की वजह से उठाया कदम, आत्महत्या से पहले रिकॉर्ड किए वीडियो में किया खुलासा

By एकता | May 01, 2023

तेलुगु इंडस्ट्री के मशहूर कोरियोग्राफर चैतन्य ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। चैतन्य ने 30 अप्रैल को अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। खुदखुशी करने से पहले उन्होंने एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। बता दें, चैतन्य की मृत्यु के बाद उनके एक फैन ने इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर किया था। वीडियो में, कोरियोग्राफर खुदकुशी करने की वजह का खुलासा करते नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Fahmaan Khan के कितनी करीब है Sumbul Touqeer? अभिनेत्री ने को-स्टार संग अपनी नजदीकियों पर किए खुलासे

कोरियोग्राफर चैतन्य की खुदखुशी ने उनके फैंस को अंदर तक तोड़कर रख दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर फैंस अपना दुख जाहिर करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर्स ने लिखा, '#चैतन्य मास्टर, आत्महत्या कोई समाधान नहीं है, आप इतनी प्रतिभाशाली आत्मा हैं फिर भी मैं समझ नहीं पा रहा हूँ आप ऐसा कैसे कर सकते हैं। आत्महत्या करने के लिए बहुत हिम्मत चाहिए, आप उस साहस का उपयोग अपनी समस्याओं को हल करने के लिए कर सकते थे, आपकी मृत्यु पर बहुत गुस्सा और दुख है।'

प्रमुख खबरें

Team India में अब चलेगी Gautam Gambhir की? Suryakumar Yadav की Captaincy पर लेंगे आखिरी फैसला!

TVK कैबिनेट में शामिल होने पर Thirumavalavan की सफाई, बोले- VCK कार्यकर्ताओं ने मुझे मजबूर किया

पाक आर्मी चीफ Asim Munir की तेहरान यात्रा सफल? USA को उम्मीद, Iran आज मान लेगा डील

Rajnath Singh का Shirdi से ऐलान: कोई ताकत नहीं रोक सकती, India बनेगा Top Arms Exporter