चंबल एक्सप्रेस-वे मिलेगी गति, 309 किमी क्षेत्र में होगी प्रगति

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 19, 2020

भोपाल। मध्य प्रदेश की चंबल एक्सप्रेस-वे योजना में गति लाने के लिए केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को आश्वासन दिया है। शुक्रवार को केन्द्रीय पंचायती राज, ग्रामीण विकास, कृषि और किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंत्रालय में ग्वालियर चंबल क्षेत्र के विकास के संबंध में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। बैठक में जानकारी दी गई कि चंबल एक्सप्रेस-वे की मंजूरी से चंबल अंचल के ‍विकास को नये आयाम मिलेंगे। योजना के अंतर्गत भारत सरकार को दी जाने वाली भूमि का चिन्हांकन भी कर लिया गया है। कुल 309 किलोमीटर क्षेत्र की प्रगति को साकार करने के लिए योजना से संबंधित विभिन्न प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा किया जा रहा है। केन्द्रीय मंत्री तोमर ने बताया कि वे इस सप्ताह केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री नितिन गडकरी से चर्चा कर प्रक्रियाओं को गति देने के संबंध में चर्चा करेंगे।

 

इसे भी पढ़ें: कोरोना काल में राहत एमपी में नगरीय निकायों के करों का अधिभार माफ

बैठक में ग्वालियर नगर में ग्रीष्मकाल में पर्याप्त पेयजल आपूर्ति के लिए चंबल नदी से पानी लेने, जल जीवन मिशन के अन्तर्गत पेयजल व्यवस्थाएं करने, अमृत योजना के क्रियान्वयन, प्रदेश में औषधीय पार्क के विकास, बीहड़ विकास योजना, आत्मनिर्भर भारत में कृषक वर्ग के उत्पादक संगठनों (FPO) को लाभान्वित करने, मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि आधुनिकीकरण, जैविक खेती के क्षेत्र में योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की। बैठक में बताया गया कि मध्यप्रदेश में कोरोना के संकट काल में मनरेगा से श्रमिकों को बड़ा सहारा मिला। अन्य राज्यों की तुलना में अधिक संख्या में जरूरत मंद लोगों को रोजगार मिला। प्रदेश के 24 जिलों की स्थिति पर प्रधानमंत्री जानकारी लेंगे। इस कार्य में मध्यप्रदेश देश में अग्रणी राज्य है। मनरेगा कार्यों के तहत हर्बल गार्डन भी विकसित किए जा रहे हैं।

 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश की 15 पंचायतों को मिला राष्ट्रीय पुरस्कार

मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री तोमर ने ग्रामीण विकास और कृषि क्षेत्र में मध्यप्रदेश की प्रगति और योजनाओं के बेहतर अमल की स्थिति को अनुभव किया है। किसानों के हित में उन्होंने तिवड़ा चना की खरीदी की मंजूरी दी, जिसके फलस्वरूप मध्यप्रदेश के किसानों से 1.5 लाख मीट्रिक टन से अधिक तिवड़ा चना की खरीदी की जा सकी। बैठक में मध्यप्रदेश में मिट्टी परीक्षण से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में किसानों को लाभान्वित करने के लिए तिथि में वृद्धि किये जाने पर केन्द्रीय मंत्री तोमर का आभार व्यक्त किया गया। बैठक में मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और विभिन्न विभागों के अपर मुख्य सचिव एवं प्रमुख सचिव उपस्थित थे।


All the updates here:

प्रमुख खबरें

Epstein Files | Jeffrey Epstein का खौफनाक Baby Ranch Plan! खुद के स्पर्म से सुपर रेस पैदा करने की थी साजिश

Joint Pain: घुटनों के दर्द को न करें नजरअंदाज, बढ़ सकता है Surgery का खतरा, पढ़ें ये Health Alert

Manipur Fresh Violence | मणिपुर में फिर भड़की हिंसा की आग! उखरुल में उग्रवादियों ने फूँके दर्जनों घर, कर्फ्यू लागू

Maharashtra Zilla Parishad, Panchayat Samiti Election Results 2026 | 4 जिलों में बीजेपी को शुरुआती बढ़त मिली