सिक्किम के पांच बार मुख्यमंत्री रहे चामलिंग दोनों विधानसभा सीट से हारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2024

गंगटोक। सिक्किम के पांच बार मुख्यमंत्री रहे और सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट (एसडीएफ) सुप्रीमो पवन कुमार चामलिंग रविवार को दोनों विधानसभा सीट, पोकलोक-कामरंग और नामचेयबुंग से हार गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आठ बार के विधायक चामलिंग अपने गृह जिले में पोकलोक-कामरंग सीट पर ‘सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा’ (एसकेएम) के उम्मीदवार भोजराज राय से 3,063 मतों के अंतर से हार गए। अधिकारियों ने बताया कि राय को 8,037 वोट मिले, जबकि चामलिंग को 4,974 वोट मिले। 

चामलिंग 1994 से 2019 तक 25 साल तक सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे थे। पिछले 39 वर्षों में यह पहली बार होगा कि चामलिंग विधायक के रूप में विधानसभा में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। एसडीएफ ने राज्य में सभी 32 सीट पर चुनाव लड़ा, लेकिन केवल एक ही सीट जीत पाने में सफल रहा। एसकेएम 32 सदस्यीय विधानसभा में 31 सीट जीतकर सत्ता में लौटी है। राज्य में विधानसभा और लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल को एक साथ हुए थे।

प्रमुख खबरें

Mathematics Problems और Coding में एआई का दबदबा, Sridhar Vembu ने Future Jobs पर जताई चिंता

Vaibhav Suryavanshi को देखने Chepauk में उमड़े 12 हजार दर्शक

Rahul Gandhi 2029 में INDIA गठबंधन का नेतृत्व करेंगे, KC Venugopal का दावा

McDonalds India X Handle Hack! इंटर्न का बिना सैलरी काम कराने का सनसनीखेज आरोप