Chamoli Tunnel Crash: 60 घायल, निर्माण सामग्री ढो रही ट्रेन से टकराई श्रमिकों को ले जा रही ट्रेन, प्रशासन अलर्ट

By Ankit Jaiswal | Dec 31, 2025

मंगलवार देर रात उत्तराखंड के चमोली ज़िले में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब विष्णुगढ़–पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की सुरंग के भीतर दो लोको ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब 60 लोग घायल हो गए, जिनमें से कई मजदूर और परियोजना से जुड़े अधिकारी बताए जा रहे हैं।

मौजूद जानकारी के अनुसार, 10 घायलों को जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है, जबकि 17 लोगों को पीपलकोटी के विवेकानंद अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। एसपी चमोली सुरजीत सिंह ने बताया कि कुल 42 लोग जिला अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 4 से 5 लोगों को फ्रैक्चर की शिकायत है। प्रशासन और राहत दल मौके पर तैनात हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

गौरतलब है कि यह हादसा विष्णुगढ़–पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना के तहत बनी सुरंग में हुआ है, जो अलकनंदा नदी पर हेलंग और पीपलकोटी के बीच निर्माणाधीन है। यह परियोजना 444 मेगावाट क्षमता की है, जिसमें से 111 मेगावाट बिजली उत्पादन की योजना है और इसके अगले वर्ष तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है।

वहीं, घटना के बाद भारतीय रेलवे ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा कि इस हादसे का रेलवे से कोई संबंध नहीं है। उत्तर रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक, यह दुर्घटना परियोजना स्थल पर इस्तेमाल की जा रही स्थानीय ट्रॉली व्यवस्था के कारण हुई है और इसमें भारतीय रेलवे की कोई ट्रेन शामिल नहीं थी।

फिलहाल प्रशासन राहत और उपचार कार्य में जुटा हुआ है और हादसे के कारणों की पूरी जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

T20 World Cup के लिए Team India का मास्टरप्लान, South Africa सीरीज में होगा बड़ा एक्सपेरिमेंट

Real Madrid की हार के बीच बेलिंगहैम और विनिसियस में तीखी बहस, बायर्न ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

USA में होने वाले World Cup पर बड़ा फैसला, तनाव के बावजूद हिस्सा लेगा Iran, FIFA ने किया साफ

Champions League: Bayern Munich की जीत पर विवाद, Real Madrid की हार के बाद रेफरी पर फूटा गुस्सा