Champai Soren ने चाय श्रमिकों को भूमि अधिकार देने के लिए असम सरकार की सराहना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Dec 01, 2025

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता चंपई सोरेन ने असम में चाय बागान श्रमिकों को भू स्वामित्व अधिकार देने वाले विधेयक को पारित करने के लिए असम सरकार की सराहना की।

भाजपा नेता ने चाय बागान श्रमिकों को अनुसूचित जनजाति (एसटी) श्रेणी में शामिल करने के असम कैबिनेट के फैसले का भी स्वागत किया। इन श्रमिकों में से अधिकांश झारखंड की धरती से जुड़े आदिवासी हैं।

झारखंड के सरायकेला से भाजपा विधायक सोरेन ने आरोप लगाया कि असम की पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने राज्य में वर्षों से बसे इन श्रमिकों के अधिकारों को नजरअंदाज किया है। शर्मा ने रविवार को सोशल मीडिया मंच पर प्रतिक्रिया देते हुए सोरेन के प्रेरणादायक शब्दों के लिए उनकी सराहना की।

शर्मा ने कहा कि चाय समुदाय और जनजातीय समाज के अधिकारों को मजबूत करना “हमारी सरकार की सर्वोच्च प्रतिबद्धता” है। उन्होंने कहा, “आपकी शुभकामनाएं हमें सभी चाय श्रमिक परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित करती रहेंगी।

प्रमुख खबरें

भारत में निवेश बढ़ाए Nike, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने दिया Just Do It का संदेश

Canada के व्यापार मंत्री Maninder Sidhu 300 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे भारत

Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष, वरिष्ठ नेताओं ने दी बधाई

पूर्व हॉकी कप्तान Pargat Singh बने Punjab Congress के नए अध्यक्ष