Champai Soren Oath Ceremony| मुख्यमंत्री बनने जा रहे चंपई सोरेन के पास जानें कितनी है संपत्ति, Hemant से है इतने पीछे

By रितिका कमठान | Feb 02, 2024

झारखंड के सियासी घमासान पर शुक्रवार को लगाम लग जाएगी जब चंपई सोरेन मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। 10वीं तक की पढ़ाई करने वाले चंपई सोरेन हेमंत सोरेन के जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार होने के बाद मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राजनीति में महत्वपूर्ण एक्सपीरियंस रखने वाले चंपई सोरेन भी करोड़ों की संपत्ति के मालिक है। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अपेक्षा उनकी संपत्ति काफी अधिक कम है।

जानकारी के मुताबिक चंपई सोरेन की नेटवर्थ 2.28 करोड़ रुपये की है, जिसमे से 70 हजार रुपये कैश है। उनकी पत्नी और बच्चों के अकाउंट में कुल 60,19,072 रुपये जमा है। इस हलफनामे में चंपई सोरेन ने शेयर-डिबेंचर, सेविंग स्कीम में निवेश नहीं किया था। चंपई सोरेन के नाम पर तीन गाड़ियां भी है, जिनमें से एक 34 लाख रुपये की टोयोटा फॉर्च्यूनर गाड़ी भी है। उनकी पत्नी के नाम पर दो गाड़िया हैं, जिनकी कीमत 66 लाख रुपये है।

चंपई सोरेन के नाम पर कुल 40 ग्राम सोना भी है, जिसकी कीमत 1,23,640 रुपये है। उनकी पत्नी पांच लाख रुपये से अधिक की सोने की मालकिन है। उनके पास 2.5 लाख रुपये के हथियार भी है, जिनमें एक लाख रुपये की पिस्टल, 95 हजार की राइफल और 45 हजार रुपये की डबर बैरेल बंदूक शामिल है।

उनके पास 39,52,000 रुपए की कृषि भूमि है। उनके घर की कीमत भी नौ लाख रुपये है। उनके पत्नी के नाम पर भी जमीन है जो कि नॉन एग्रीकल्चर लैंड है, जिसकी कीमत 4,42,000 रुपए बताई गई है। चंपई सोरेन के पास कुल दो करोड़ रुपये की संपत्ति है। बता दें कि चंपई सोरेन के ऊपर कर्ज भी है जो कि 76 लाख रुपये का है।

प्रमुख खबरें

ISRO को कमजोर करने की साजिश हो रही या भारत को Space Superpower बनने की रणनीति पर काम चल रहा?

Air India Express Emergency Landing | इंजन ऑयल का प्रेशर खतरनाक स्तर तक गिरने के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट वापस लौटी, कोच्चि में सुरक्षित लैंडिंग

Singapore Racism Row: भारतीयों के खिलाफ नस्लभेदी टिप्पणियों पर सख्त हुए K. Shanmugam, दिए जांच के आदेश

पुरानी साइकिल में सपा ने लगाये नए राजनीतिक पुर्जे, अखिलेश की ‘शार्प’ और डिंपल की ‘सॉफ्ट’ राजनीति क्या गुल खिलाएगी?