Champions Trophy 2025 पर ICC का रुख, BCCI को सरकार की मर्जी के खिलाफ पाकिस्तान जाने को नहीं कहेगा आईसीसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 15, 2024

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद यानी ICC के कार्यकारी बोर्ड के एक सूत्र ने बताया कि अगले साल पाकिस्तान में चैम्पियंस ट्रॉफी ‘हाइब्रिड मॉडल’ पर कराना एक विकल्प हो सकता है क्योंकि आईसीसी भारत की भागीदारी पर फैसला नहीं ले सकता अगर सरकारी नीति उसके खिलाफ है।

एक वरिष्ठ प्रशासक ने कहा ,‘‘ बोर्ड की बैठकों में हर सदस्य अपना मसला उठा सकता है जिस पर वोटिंग होती है। लेकिन अगर सदस्य देश की सरकार कहती है कि वे वहां नहीं खेल सकते तो आईसीसी को विकल्प तलाशने होते हैं।’’ उन्होंने कहा ,‘‘ आईसीसी बोर्ड का रूख साफ है कि वह अपने सदस्यों से उनकी सरकार की नीति या निर्देशों के खिलाफ जाने की अपेक्षा नहीं करता।’’ यह पूछने पर कि पाकिस्तान में खेलने से भारत के इनकार पर क्या उसके खिलाफ वोट होगा, सूत्र ने कहा कि सरकारी निर्देश होने पर यह स्थिति पैदा नहीं होगी।

बीसीसीआई के पूर्व पदाधिकारी ने कहा ,‘‘ यह नहीं भूलना चाहिये कि आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड या इंग्लैंड की तुलना में भारतीय क्रिकेट टीम को खतरे की संभावना अधिक है।’’ जनवरी फरवरी में भारतीय डेविस कप टीम विश्व ग्रुप प्लेआफ मुकाबला खेलने इस्लामाबाद गई थी और खिलाड़ियों के साथ सहयोगी स्टाफ भी सुरक्षा इंतजामात से खुश था। क्रिकेट टीम का मामला हालांकि अलग है जिसमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह जैसे सुपरस्टार हैं। सूत्र ने कहा ,‘‘ यह वैश्विक टूर्नामेंट है और एशिया कप जैसा उपमहाद्वीपीय टूर्नामेंट नहीं लिहाजा भारत सरकार नरम रूख अपना सकती है। एशिया कप के दौरान बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला पाकिस्तान गए थे।

प्रमुख खबरें

आयुष्मान कार्ड कौन बनवा सकता है? क्या Taxpayers, PF, ESIC वाले इसके पात्र होंगे?

The Three Loves Theory: उतार-चढ़ाव भरे पहले दो प्यार के बाद तीसरा रिलेशनशिप कैसे लाता है जिंदगी में सच्चा सुकून?

Nepal बाढ़ के खतरे पर Bihar CM का एक्शन! NDRF-SDRF टीमें तैनात, तैयारी युद्धस्तर पर

रक्षाबंधन पर ग्रेटर नोएडा के किसानों को मिल सकता है नायाब तोहफा