Champions Trophy: साउथ अफ्रीका ने एनरिक नॉर्खिया के रिप्लेसमेंट का किया ऐलान, इस खिलाड़ी को दिया मौका

By Kusum | Feb 09, 2025

पीठ की चोट के कारण आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से बाहर होने वाले एनरिक नॉर्खिया की जगह दक्षिण अफ्रीका की 15 सदस्यीय टीम में एक नये खिलाड़ी को शामिल किया गया। टूर्नामेंट के लिए दक्षिण अफ्रीका के टीम की घोषणा कनरे के कुछ दिनों बाद एनरिक नॉर्खिया को पीठ की चोट के कारणम टीम से हटने के लिे मजबूर होना पड़ा था। 

कॉर्बिन बॉश के साथ दक्षिण अफ्रीका ने तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को भी रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। दोनों तेज गेंदबाज बल्लेबाज टोनी डी जोरजी के सात रविवार 9 फरवरी को पाकिस्तान जाएंगे और अपनी वनडे सीरीज के बाकी बचे मैचों के लिए टीम से जुड़ेंगे। दक्षिण अफ्रीका टीम सोमवार को लाहौर में न्यूजीलैंड से और बुधवार को कराची में पाकिस्तान से भिड़ेगी। 

साउथ अफ्रीका अगर त्रिकोणयी सीरीज के फाइनल के लिए क्वालिफाई करता है तो शुक्रवार को फिर से कराची में खेलेगा। चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट बुधवार, 19 फरवरी से शुरू हो रहा है और साउथ अफ्रीका अपना पहला मैच शुक्रवार 21 फरवरी को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेंगे। 

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए दक्षिण अफ्रीका टीम

टेम्बा बावुमा (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, टोनी डी जोरजी, मार्को यानसेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कगिसो रबाडा, रेयान रिकेल्टन, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स और रासी वैन डेर डुसेन। ट्रैवल रिजर्व- क्वेना मफाका। 

प्रमुख खबरें

Under-19 Asia Cup के लिए Indian Team में चुने गए Rahul Dravid और Virender Sehwag के बेटे

PM Modi ने Ekta Nagar में भारत पर्व 2026 का किया शुभारंभ

Himanta Biswa Sarma ने मंत्री Biswajit Daimary का किया बचाव, ULFA बयान पर Congress ने उठाए सवाल

भारतीय महिला कुश्ती का ऐतिहासिक पल, Manisha Bhanwala ने जीता World Wrestling Championship Gold