क्या महाभियोग की प्रक्रिया से डोनाल्ड ट्रंप हो पाएंगे आरोपमुक्त, डेमोक्रेटिक पार्टी ने लगाए संगीन आरोप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2021

वाशिंगटन। अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर महाभियोग की कार्यवाही शुरू करने के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की दलीलें पूरी हो गयी है। पार्टी ने रिपब्लिकन सांसदों से कहा है कि अगर वे राष्ट्रपति के कदाचार पर नया कठोर मानक तय करना चाहते हैं तो उन्हें कदम उठाना होगा ताकि दूसरी बार ट्रंप आरोपमुक्त नहीं हो पाएं। डेमोक्रेटिक पार्टी का आरोप है कि ट्रंप ने कैपटल हिल (संसद भवन) में हिंसा के लिए अपने समर्थकों को भड़काया था। ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में हार स्वीकार नहीं की थी और वह तीन नवम्बर को हुए चुनाव में धोखाधड़ी के दावे कर रहे थे। ट्रंप के इन दावों के बीच, कैपिटल बिल्डिंग में उनके समर्थकों ने छह जनवरी को धावा बोला था और हिंसा की थी। हिंसा में एक पुलिस अधिकारी समेत पांच लोगों की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: भारत-चीन सीमा के हालात पर पैनी नजर रखे हुए है अमेरिका

महाभियोग प्रबंधकों ने आगाह किया कि अगर ट्रंप दोषी नहीं ठहराए गए तो खतरनाक परिपाटी बनेगी और भविष्य के राष्ट्रपति इसका फायदा उठाएंगे। ट्रंप के बचाव के लिए उनके वकील शुक्रवार से अपनी दलीलें रखेंगे। दलीलें रखने के लिए उन्हें 16 घंटे दिए जाएंगे। इस तरह बचाव पक्ष के पास शुक्रवार और शनिवार तक दलीलें रखने का मौका होगा। बहरहाल, राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि ट्रंप इस बार भी बरी कर दिए जाएंगे। अमेरिकी इतिहास में पहली बार किसी पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ महाभियोग की कार्यवाही शुरू की गई है। ट्रंप दूसरी बार महाभियोग की कार्यवाही का सामना कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: 15 साल के Vaibhav Suryavanshi ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में जीती Orange Cap

US-Iran Nuclear Deal पर फिर लगा ब्रेक, तेहरान बोला- अपने हितों से समझौता नहीं करेंगे।

Mumbai Indians में कप्तानी पर संकट, Hardik Pandya की होगी छुट्टी, Tilak Varma को मिलेगी कमान

Arsenal का पुराने जमाने का फुटबॉल पड़ा भारी, Champions League Final में हार के बाद रणनीति पर उठे गंभीर सवाल।