Election Results: हिमाचल में त्रिशंकु विधानसभा के आसार, रुझानों में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर

By अंकित सिंह | Dec 08, 2022

हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के आयोजन नतीजे आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिल रही है। हिमाचल प्रदेश में कुल 68 सीटें हैं। 68 सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। ताजा रुझानों में देखें तो भाजपा 32 सीटों पर अपनी बढ़त बनाई हुई है जबकि 33 सीटों पर कांग्रेस आगे है। 3 सीट अन्य के पास है। खबर यह भी है कि इन तीन में से दो वह उम्मीदवार हैं जिन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया था और वह इस बार निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे थे। हिमाचल में बीजेपी के जो बाकी उम्मीदवार आगे चल रहे हैं, उनमें होशियार सिंह और केएल ठाकुर शामिल हैं। 

इसे भी पढ़ें: गुजरात और हिमाचल प्रदेश में किस पार्टी के सिर सजेगा ताज, आज होगा साफ, कुछ देर में आएंगे चुनाव के नतीजे

दूसरी ओर कांग्रेस में मुख्यमंत्री पद को लेकर रस्सा-कस्सी शुरू हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी और हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने संकेत दिया कि अगर पार्टी विधानसभा चुनाव जीतती है तो “होली लॉज” - परिवार का पैतृक घर - मुख्यमंत्री पद के लिए इच्छुक है। वीरभद्र सिंह का पिछले साल निधन हो गया था। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि कई लोगों को लगा कि पहली बार वीरभद्र सिंह हमारे बीच नहीं हैं और उन्हें उनका कर्ज चुकाना होगा। उन्होंने कहा कि अगर जीतने वाले कांग्रेस उम्मीदवारों में से अधिकांश ‘होली लॉज’ और ‘राजा साहब’ का नाम लेते हैं और उनकी विरासत को पहचानते हैं, तो यह भावना पार्टी आलाकमान तक पहुंच जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया, “आलाकमान द्वारा जो तय किया जाएगा वह हमें स्वीकार्य होगा।” 

प्रमुख खबरें

मॉस्को में ट्रंप ने अचानक क्यों उतार दिया C-17 ग्लोबमास्टर III, मची खलबली

Delhi: BJP नेता Vijay Goel का अपनी सरकार पर ही निशाना: MP-MLA गिड़गिड़ाते हैं, अफसर काम नहीं करते

Latur में CA गिरफ्तार: 16 फर्जी कंपनियों से विदेश भेजे सैकड़ों करोड़ रुपये

बस बहुत हो गया! आशुतोष राणा से लेकर बाबा रामदेव तक, Kangana Ranaut ने सक्सेस-O-मीटर पर सबको किया पस्त