सांसद किरण खेर की अनुपस्थिति पर चंडीगढ़ कांग्रेस ने सवाल उठाते हुए छेड़ा अभियान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2020

चंडीगढ़। कांग्रेस की चंडीगढ़ इकाई ने कोविड-19 महामारी के दौरान भाजपा सांसद किरण खेर के उनके संसदीय क्षेत्र में कथित रूप से अनुपस्थित रहने पर सवाल उठाते हुए बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर अभियान छेड़ा। चंडीगढ़ क्षेत्र कांग्रेस समिति के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि यहां से दूसरी बार लोकसभा में प्रतिनिधित्व कर रहीं खेर को महामारी के दौरान शहर का दौरा कर लोगों की शिकायतों को सुनना चाहिए लेकिन वह कहीं दिखाई नहीं दीं। कांग्रेस की शहर इकाई ने हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘सांसद किरण खेर जी एक काम करो, कुर्सी छोड़ो, आराम करो। गुमशुदा सांसद किरण खेर।’’ 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस के राजनीतिक पूर्वाग्रह के आरोप पर सामने आया फेसबुक का बयान, दिया ये जवाब 

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर कार्यकर्ताओं से इस पोस्ट को साझा करने को कहा ताकि ‘‘चंडीगढ़ की जनता की आवाज सभी तक और संभवत: लापता सांसद तक भी पहुंच सके।’’ छाबड़ा ने कहा, ‘‘पिछले कुछ महीने से किरण खेर को जनता के बीच नहीं देखा गया है। उन्होंने एक पखवाड़ा पहले प्रशासन के अधिकारियों के साथ डिजिटल तरीके से बैठक की थी लेकिन वह सार्वजनिक रूप से लोगों के बीच जाकर उनकी शिकायतों को सुनते नहीं देखी गयीं।

प्रमुख खबरें

कांग्रेस नेता ही कांग्रेस की राम मंदिर के प्रति डरावनी सोच को कर रहे बेनकाब!

अंधविश्वास के चलते एक व्यक्ति ने काटी अपनी जीभ, अस्पताल में भर्ती

Noida में दहेज हत्या के मामले में पति और ससुर गिरफ्तार

निखिल चौधरी रेप केस मामले में हुए बरी, BBL में खेलते आ सकते हैं नजर