Chandra Babu Naidu आज लेंगे सीएम पद की शपथ, लगातार चौथी बार संभालेंगे पद, पवन कल्याण को मिलेगी बड़ी ज़िम्मेदारी

By रितिका कमठान | Jun 12, 2024

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर चंद्रबाबू नायडू बुधवार को शपथ लेने वाले है। तेलेगु देशम पार्टी के चीफ चौथी बार इस पद को संभालने जा रहे है। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के अलावा कई मंत्री शामिल हो सकते है। अमित शाह और जेपी नड्डा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मंगलवार को ही पहुंच चुके है।

राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सूत्रों के अनुसार, पवन कल्याण को उपमुख्यमंत्री पद की पेशकश की गई है। जनसेना को तीन कैबिनेट मंत्री पद और भाजपा को एक मंत्री पद की पेशकश की जा रही है। आंध्र प्रदेश विधानसभा की सदस्य संख्या (175) के अनुसार, मंत्रिमंडल में मुख्यमंत्री सहित 26 मंत्री हो सकते हैं। मंगलवार को तेलुगु देशम विधायक दल और राजग के घटक दलों ने नायडू को अपना नेता चुना था। नायडू ने विधायकों को संबोधित करते हुए कहा था कि वह अमरावती को आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी के रूप में विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 

नायडू ने कहा था, आप सभी के सहयोग से मैं (मुख्यमंत्री के रूप में) शपथ ग्रहण कर रहा हूं और इसके लिए मैं आप सभी का आभार व्यक्त करता हूं। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आ रहे हैं। राज्य सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया था कि प्रधानमंत्री मोदी के सुबह 10.40 बजे गन्नावरम हवाई अड्डे पर पहुंचने और 10.55 बजे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की उम्मीद है। उनके अपराह्न 12.45 बजे भुवनेश्वर के लिए रवाना होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश में राजग में तेदेपा, भाजपा और जनसेना शामिल हैं। राजग ने 164 सीट के साथ विधानसभा में पूर्ण बहुमत हासिल किया है।

प्रमुख खबरें

Reliance Jio का बड़ा दांव, ₹300 में Jio Prime की वापसी और सितंबर 2027 तक Price Guarantee का वादा

LPG Import पर निर्भरता घटाने की बड़ी तैयारी, 21 कंपनियों के लिए Emergency Production का नया कोटा तय

PV Sindhu ने BWF World Championships में किया धमाकेदार आगाज, पहले राउंड में दर्ज की शानदार जीत

BSE Share Price: Jefferies ने रेटिंग घटाकर किया Underperform, शेयर में 5% की गिरावट, 2940 तक का लक्ष्य