Chandra Grahan 2026: Raksha Bandhan पर ग्रहण का साया, इन राशियों के लिए Tension भरा समय, पढ़ें Horoscope Predictions

By दिव्यांशी भदौरिया | Aug 15, 2026

इस साल का आखिरी चंद्र ग्रहण रक्षाबंधन पर 28 अगस्त 2026 को लगने जा रहा है। ज्योतिष के अनुसार, यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो शनि की राशि कुंभ और शतभिषा नक्षत्र में घटित होगा। माना जाता है कि ग्रहों-गोचरों का संयोग किसी खास पर्व पर बनना उसके महत्व और नियमों पर प्रभाव डालता है, जिस कारण से जातकों को लाभ-हानि से गुजरने के योग बनते हैं। 

चंद्र ग्रहण का समय

इस साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगने जा रहा है। ग्रहण की शुरुआत 28 अगस्त को सुबह 6 बजकर 53 मिनट पर होगा। इसका समापन दोपहर 12 बजकर 31 मिनट पर होगा। यह चंद्र ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। इसी कारण इसका सूतक काल और इसके नियमों दोनों ही मान्य नहीं होंगे। लेकिन, ज्योतिषीय दृष्टि से इसका प्रभाव कुछ राशियों पर देखने को मिलेगा।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों को नए कार्य करने से बचना बेहद जरुरी है। यह समय आपके लिए अशुभ हो सकता है। इस अवधि में किसी भी तरह की यात्रा न करें। परिवार में विवाद में होने के चांस सबसे ज्यादा है। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में लिए फैसले से आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। धन और कार्य से जुड़े मामलों में सावधान रहे हैं। दोस्तों के साथ अनबन होने की संभावना है।

तुला राशि

तुला राशि के जातक सेहत को लेकर जरा भी लापरवाही न करें। धन का लेनदेन भारी पड़ सकता है। कोई भी नया काम करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। इस दौरान किसी को बड़ी रकम उधार देने या बिना सोचे-समझें निवेश करने से बचें। कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। कोर्ट के मामले परेशान कर सकते हैं। इस समय वाणी का बेहद खास ध्यान रखें।

धनु राशि

धनु राशि के लोगों का मानसिक तनाव बढ़ सकता है। पुराने विवाद फिर से सामने आ सकते हैं। किसी भी बात को लेकर परिवार या करीबी लोगों के साथ मतभेद होने की संभावना अधिक है। गुस्से और जल्दबाजी से बचकर समझदारी से काम लेना बेहद जरुरी है। परिवार में खुशहाली बनीं रहेगी। हालांकि, कार्यक्षेत्र में धैर्य जरुर बनाए।

प्रमुख खबरें

Hariyali Teej 2026 पर पहली बार रख रही हैं व्रत? जानिए Puja Vidhi और Rituals का धार्मिक महत्व

दबाव और चुनौतियों के बीच तालिबान के 5 साल, आज कैसे मना रहा अपना आजादी दिवस?

NMDC का Q1 Net Profit दो प्रतिशत बढ़कर 2,005.71 करोड़ रुपये हुआ, कुल आय में भी बढ़ोतरी

West Bengal में 16 अगस्त से Ayushman Bharat योजना लागू होगी, 1.5 करोड़ परिवारों को फायदा