चंद्रबाबू ने विपक्षी नेताओं से की मुलाकात, कहा: अगले कदम का फैसला जल्द

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 09, 2019

नयी दिल्ली। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सहित अन्य विपक्षी पार्टियों के नेताओं से मुलाकात की। उन्होंने लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा-विरोधी एक मंच बनाने पर चर्चा की। नायडू ने नेशनल कांफ्रेंस प्रमुख फारुक अब्दुल्ला, राकांपा प्रमुख शरद पवार और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात की। लोकसभा चुनाव के लिए बसपा और सपा के साथ आने के बाद नायडू ने दिल्ली की यह यात्रा की है। 

यह भी पढ़ें: सवर्ण आरक्षण विधेयक 323 मतों से पारित, मोदी ने कहा ऐतिहासिक क्षण

नायडू ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि कोलकाता की रैली में सभी विपक्षी नेता हिस्सा लेंगे, जहां आगे के कदम पर फैसला किया जाएगा। जब उनसे पूछा गया कि क्या कांग्रेस को इस रैली में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है तो उन्होंने कहा, ‘‘ यह सही नहीं है कि रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रण नहीं दिया गया है।' 

प्रमुख खबरें

World Cup Trophy की चमक और बढ़ी, Gold में Record तेजी से कीमत 6.7 करोड़ रुपये पहुंची

World Cup में कोच की एक चूक ने डुबोई South Korea की नैया, Son Heung-min बेंच पर बैठे रहे

Guillermo Ochoa ने रचा फुटबॉल का नया कीर्तिमान, 6 World Cup खेलकर Ronaldo-Messi के क्लब में शामिल

Crude Oil में गिरावट का असर, Government का संकेत- अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर