एक्शन में आये Chandrababu Naidu! जगनमोहन रेड्डी का केंद्रीय पार्टी कार्यालय ध्वस्त, YSRCP प्रमुख बोले- ये केवल सीएम ने बदला लिया है!

By रेनू तिवारी | Jun 22, 2024

आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआरसीपी का कार्यालय शनिवार सुबह विजयवाड़ा के ताड़ेपल्ली जिले में ध्वस्त कर दिया गया। इस कार्यालय के ध्वस्त होने के तुरंत बाद वाईएसआरसीपी ने मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलुगु देशम पार्टी पर "प्रतिशोध की राजनीति" का आरोप लगाया।

इसे भी पढ़ें: Putin से मुलाकात के बाद नये जोश में North Korea! सरहद पार बनवा रहा दीवार, दक्षिण कोरिया के युद्ध विराम समझौते का किया उल्लंघन

ड्डी ने एक एक्स पोस्ट में कहा, "आंध्र प्रदेश में चंद्रबाबू ने अपने दमनकांड को एक नए स्तर पर पहुंचा दिया। एक तानाशाह ने ताड़ेपल्ली में लगभग बनकर तैयार हो चुके वाईएसआरसी पार्टी के केंद्रीय कार्यालय को बुलडोजर से गिरा दिया।" रेड्डी की क्षेत्रीय भाषा में की गई पोस्ट का मोटे तौर पर अनुवाद बताता है, "उच्च न्यायालय के आदेशों की अनदेखी की गई।

राज्य में कानून और न्याय पूरी तरह से गायब हो गए हैं।" चुनाव के बाद हो रही हिंसक घटनाओं से खून-खराबा मचाने वाले चंद्रबाबू ने इस घटना के जरिए यह संदेश दिया है कि इन पांच सालों में सरकार कैसी रहने वाली है। इन धमकियों, हिंसा के इन कृत्यों के आगे वाईएसआरसीपी न झुकेगी, न पीछे हटेगी। रेड्डी ने ट्वीट किया, "हम लोगों की ओर से, लोगों के लिए और लोगों के साथ मिलकर कड़ा संघर्ष करेंगे। मैं देश के सभी लोकतंत्रवादियों से चंद्रबाबू के कुकृत्यों की निंदा करने का अनुरोध करता हूं।"

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh के शाहजहांपुर में प्रेम प्रसंग में चचेरे भाई-बहन ने फंदा लगा कर जान दी

15 जून को ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) ने तेलंगाना के हैदराबाद में जगन मोहन रेड्डी के लोटस पॉन्ड आवास से सटे फुटपाथ पर कुछ संरचनाओं को ध्वस्त कर दिया। रेड्डी के पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री पद से हटने के 10 दिन बाद यह विध्वंस कार्य किया गया। जीएचएमसी के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, नगर निगम अधिकारियों ने जगन के आवास पर फुटपाथ पर टाइल लगाने के लिए परिसर की दीवार से सटे ढांचे को हटा दिया। उन्होंने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि इन संरचनाओं का इस्तेमाल सुरक्षाकर्मी कर रहे थे।

प्रमुख खबरें

NCERT ने Class 9 की किताब में जोड़े 2 नए पाठ, Mutual Fund और निवेश सीखेंगे छात्र

Israel Election Results: चुनाव समिति ने राष्ट्रपति को सौंपे नतीजे, धांधली के दावे खारिज

Trump के चहेते कैंडि‍डेट्स की करारी हार, SIR पर सवाल उठाने वाली प्रमिला समेत इन भारतवंशियों ने किया कमाल

अगरतला नगर निगम चुनाव: Tripura Congress ने 49 वार्डों में उतारे प्रत्याशी, CPM पर लगाया यह आरोप