चंद्रबाबू नायडू ने विमान हादसे पर दुख जताया, रूपाणी को मृदुभाषी नेता के रूप में याद किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 13, 2025

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि अहमदाबाद में विमान दुर्घटना से वह बहुत दुखी हैं जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई।

नायडू ने बृहस्पतिवार देर रात ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अहमदाबाद में विमान दुर्घटना में लोगों की मौत ने हमें गहरा दुख पहुंचाया है। अपने प्रियजनों को इस हादसे में खोने वालों के प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि उन्हें इस दुख की घड़ी को सहने की शक्ति मिले।’’ उन्होंने रूपाणी को एक मृदुभाषी और जनता के प्रति समर्पित विनम्र नेता के रूप में याद किया।

बोइंग 787-8 विमान में 230 यात्री और चालक दल के 12 सदस्य सवार थे। अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान की दुर्घटना में मारे गए 68 वर्षीय रूपाणी अपने शांत स्वभाव और दृढ़ प्रशासनिक शैली के लिए जाने जाते थे। रूपाणी अगस्त 2016 से सितंबर 2021 तक गुजरात के मुख्यमंत्री थे।

प्रमुख खबरें

उत्तर प्रदेश: Rajya Sabha की 10 और विधान परिषद की 11 सीटों पर चुनाव कार्यक्रम तय

Chhattisgarh में भारी बारिश: CM Vishnu Deo Sai ने शनिवार को सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया

सपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री Ram Govind Chaudhary का 74 वर्ष की उम्र में निधन

Allahabad High Court ने जब्त XUV के दुरुपयोग और सड़क हादसे की DGP जांच के दिए आदेश